Kalpana Soren: '24 साल में पहली बार हेमंत सोरेन ने...', धालभूमगढ़ में कल्पना सोरेन ने भरी हुंकार, BJP को दी चुनौती
Jharkhand Election News झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन के समर्थन में कल्पना सोरेन ने धालभूमगढ़ में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर आदिवासी समुदाय के हितों की उपेक्षा करने और जमीन की खजाने की चिंता करने का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड की महिलाओं के कल्याण के लिए हेमंत सोरेन की सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की और भाजपा के आदिवासी विरोधी गतिविधियों की आलोचना की।
जागरण संवाददाता, घाटशिला। Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन के पक्ष में आज कल्पना सोरेन ने धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ मैदान में अपना संबोधन दिया। कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा को टारगेट पर रखा। उन्होंने इस दौरान दो अन्य आदिवासी बहुल राज्यों की भी चर्चा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
कल्पना सोरेन ने कहा कि आज हम जिस तरीके से हक अधिकार की लड़ाई लड़ रहे किसी से छिपा नहीं। बीजेपी आकर दिग्भ्रमित कर रहे। बीजेपी को आदिवासी की नहीं बल्कि उनकी जमीन के अंदर छिपी खजाने की चिंता है।
24 साल में पहली बार हेमंत सोरेन ने महिलाओं के लिए क्रांतिकारी योजना लाई
कल्पना सोरेन ने कहा कि 24 साल में पहली बार आधी आबादी के लिए एक क्रांतिकारी योजना हेमंत सोरेन ने तब लाया जब वह जेल से छुटकर आए। वह है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। कल्पना सोरेन ने कहा कि हमने झारखंड की महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे।
कल्पना सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार अपने साथियों के साथ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के जंगल को कुचला है। ओडिशा में सरकार बनी है वहां के जंगलों को लूटेंगे। अब इनकी नजर झारखंड पर है।
कल्पना सोरेन ने कहा कि आज भी झारखंडी अपने आप को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। जनसेवा में हेमंत को आगे बढ़ता देख उन्हें जेल में डाला। बीजेपी को लगा की हेमंत सोरेन इस प्रकार काम करेगा तो झारखंड के मां बेटी के दिल में बस जाएगा। इसलिए बीजेपी डर से उन्हें जेल भेजा।
झामुमो समेत INDIA को जो प्यार और जनसमर्थन पूरे राज्य में मिल रहा है उसके लिए आभार, जोहार। pic.twitter.com/JrihMer9x1
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 5, 2024
मंईयां सम्मान योजना के बारे में क्या बोलीं कल्पना
वहीं इससे पहले चाईबासा में कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता जवाब देगी कि समाज को तोड़ने वालों की सरकार बनेगी या जोड़ने वाले की। भाजपा चाहती है कि हिंदू, मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा करते रहें और जनता को दिगभ्रमित करते रहे, लेकिन अब इन्हें यहां की जनता समझ चुकी है।
आज मंइयां सम्मान योजना से 55 लाख महिलाओं के खाते में राशि खटाखट जा रही है, जो हेमंत सोरेन की सोच है।
कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झारखंड में 20 साल राज किया, लेकिन राज्य को उसी हालत में छोड़ दिया था, जबकि हेमंत सोरेन पांच साल में झारखंड को विकास के रास्ते पर लेकर आए हैं। आप लोगों का सहयोग मिलेगा तो आने वाले समय झारखंड में महागठबंधन की सरकार अपने बचे हुए विकास कार्य को बहुत तेजी से पूरा करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।