Jharkhand Election 2024: 'BJP की सरकार बनते ही आएंगे अच्छे दिन', पूर्व CM ने जमेशदपुर में दोहराए वादे
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए बीजेपी द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों को दोहराया। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी दावा क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब बेहद कम समय बचा है, जिससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को भी सराहा और कहा कि देश में केवल हमारी पार्टी है जो संकल्प पत्र के वादों को पूरा करती है।
भाजपा ने संकल्प पत्र में 4 वर्गों का रखा ध्यान : मुंडा
अर्जुन मुंडा ने कहा कि बीजेपी ने करोड़ों झारखंड वासियों की चिंता करके संकल्प पत्र का निर्माण किया है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिला, युवा, बेरोजगार और गरीब चारों वर्गों को ध्यान में रखा है।
आज राज्य में चारों वर्गों की दुर्दशा है। लोगों के बीच जाकर संकल्प पत्र की बातों को पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही 5 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
महिलाओं के खाते में जाएंगे रुपये : पूर्व मुख्यमंत्री
महिलाओं को आश्वस्त करते हुए परिवार में खुशहाली वातावरण बने इस बात को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को शुरू किया जाएगा।
जहां महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना गोगो दीदी योजना प्रारंभ करने का वचन दिया है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे।
लक्ष्मी जोहार योजना जिसके माध्यम से सभी परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, साथ ही दीपावली और रक्षाबंधन पर दो सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।
.jpg)
युवाओं को नौकरी और बालू माफिया पर कसेगा शिकंजा: अर्जुन मुंडा
उन्होंने कहा कि हमने राज्य की जनता से वादा किया है कि 2,87,000 लाख पदों पर नियुक्ति शुरू की जाएगी। जो युवा ग्रेजुएशन कर लिए हैं उन्हें 2000 रुपये महीने भत्ता दिया जाएगा। 24 घंटे के अंदर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डीबीटी के माध्यम से किस को धन मिला है या नहीं।
आज राज में बालू पर माफिया का कब्जा है, जिसे भाजपा की सरकार बनने पर खत्म करने का काम किया जाएगा। 2027 तक ह्यूमन ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन की शुरुआत की जाएगी।
सरकारी नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में एसटी-एससी का आरक्षण बरकरार रहेगा। हर जिला मुख्यालय को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी प्रखंड गांव को जोड़ा जाएगा। किसानों को धान की फसल पर 3100 रुपये MSP दिया जाएगा।
देश के अन्य शहरों में जोहार भवन का निर्माण कराया जाएगा, ताकि झारखंड से जो लोग बाहर घूमने जाएं उन्हें उत्तम व्यवस्था मिल सके।
बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगेगी लगाम
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ काफी तेजी से बढ़ा है। आदिवासी बेटियों से शादी करके उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद इस पर भी फैसला लिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1 रुपये में रजिस्ट्री की शुरुआत की थी, उसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है।
राज्य में भाजपा सरकार के समय में किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थी, जिन्हें भी वर्तमान सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इन सबका स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।