विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हावड़ा, रक्सौल, कोलकाता और पटना के लिए चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें; जानिए शेड्यूल और टाइमिंग

Published: Thu, 17 Apr 2025 05:06 PM (IST)

गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railway News) ने हावड़ा-रक्सौल कोलकाता-पटना और मालदा टाउन-दीघा के ...और पढ़ें

यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए चलेंगी तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए चलेंगी तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 19 अप्रैल से शुरू
  2. कोलकाता-पटना स्पेशल 22 अप्रैल से
  3. मालदा टाउन-दीघा स्पेशल 19 अप्रैल से

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने हावड़ा-रक्सौल, कोलकाता-पटना और मालदा टाउन-दीघा के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल (अप-डाउन)

  • 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल 19 अप्रैल से 28 जून तक हर शनिवार को रात 11:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेग।
  • 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 20 अप्रैल से 29 जून के बीच हर रविवार को शाम 5:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
  • ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
  • इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

कोलकाता-पटना समर स्पेशल (अप-डाउन)

  • 03135 कोलकाता-पटना समर स्पेशल 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच प्रत्येक मंगलवार को रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।
  • 03136 पटना-कोलकाता स्पेशल 23 से 30 अप्रैल को प्रत्येक बुधवार को 12:00 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन रात 11:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
  • इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

मालदा टाउन-दीघा समर स्पेशल (अप-डाउन)

  • 03465 मालदा टाउन-दीघा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 14 जून के बीच हर शनिवार को दिन के 1:10 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और अगले दिन रात 02:00 बजे दीघा पहुंचेगी।
  • 03466 दीघा-मालदा टाउन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 15 जून के बीच हर रविवार को 05:00 बजे दीघा से रवाना होगी और उसी दिन शाम 6:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
  • ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में साईंथिया, अंडाल और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
  • इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

ये भी पढ़ें- Patliputra Express: अब नए लुक में दिखेगी आपकी पसंदीदा ट्रेन, 1 स्लीपर कम कर 8 AC कोच बढ़ेंगे

ये भी पढ़ें- Chhapra Mumbai Train: छपरा से मुंबई जाना हुआ आसान, हफ्ते में 2 दिन चलेगी ट्रेन; जानिए टाइमिंग-रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।