विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JPSC Paper Leak: JPSC पेपर लीक हुआ या नहीं? इस बड़े अफसर ने कर दिया सबकुछ क्लियर, वायरल वीडियो पर...

Published: Sun, 17 Mar 2024 07:12 PM (GMT+05:30)

JPSC Paper Leak मिहिजाम स्थित जन जातीय संध्या महाविद्यालय में आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (जेपीएससी) की ...और पढ़ें

JPSC पेपर लीक हुआ या नहीं? इस बड़े अफसर ने कर दिया सबकुछ क्लियर, वायरल वीडियो पर...
JPSC पेपर लीक हुआ या नहीं? इस बड़े अफसर ने कर दिया सबकुछ क्लियर, वायरल वीडियो पर...

HighLights

  1. जेजेएस कॉलेज मिहिजाम में जेपीएससी पहली पाली की परीक्षा के दौरान बवाल
  2. पुलिस व प्रशासनिक अमला, एसपी और डीसी की मौजूदगी में कराई गई परीक्षा

संवाद सहयोगी, मिहिजाम। JPSC Paper Leak मिहिजाम स्थित जन जातीय संध्या महाविद्यालय में आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (जेपीएससी) की पहली पाली में प्रश्न पत्र के बंडल की सील पहले से खुली होने का आरोप लगा सेंटर के परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल काटा।

यहां परीक्षा देने पहुंचे छात्र प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाकर परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। हालांकि, कुछ देर हुए हंगामे के दौरान दोबारा से परीक्षा आरंभ हो गई। लेकिन कुछ छात्रों ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर हंगामा जारी रखा।

इस बीच सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैली और मौके पर जामताड़ा पुलिस व प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर दूसरी पाली की परीक्षा भी दी। दूसरी ओर परीक्षा का बहिष्कार करने वाले छात्र-छात्राएं केंद्र परिसर में परीक्षा रद्द करने की मांग करते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे आलाधिकारी 

मामले की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त कुमुद सहाय, एसपी अनिमेष नैथानी, एसडीओ अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर गोपाल कृष्ण झा व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़ गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी केंद्र में आयोजित पहली व दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न होने तक कैंप किए रहे।

क्या है मामला

जामताड़ा जिला अंतर्गत नगर परिषद मिहिजाम स्थित जेजेएस कालेज में जेपीएससी की परीक्षा के दो केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें डिग्री में 204 व इंटर में 160 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी थी। केंद्र में कुल 364 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। दो पाली की परीक्षा में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहली पाली और दोपहर दो बजे से चार बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित हुई।

तय समय से परीक्षा की प्रकिया आरंभ हो गई। केंद्र में परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने निर्धारित कक्षा में पहुंचे। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र वितरण के लिए कक्षा में लाया गया। परंतु कुछ छात्रों के अनुसार प्रश्न पत्र के बंडल की सील पहले से ही खुली थी।

इसी बात को लेकर कुछ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा बीच में ही छोड़कर कक्षा से बाहर निकल कर पेपर लीक होने की बात कह परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। इस दौरान हंगामा करने वाले सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से हंगामा करते हुए बाहर निकल गए।

जामताड़ा डीसी ने क्या कहा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे जामताड़ा का वीडियो बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी जांच नहीं हुई है। जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह वीडियो आज यहां हुई परीक्षा से संबंधित है या कहीं और का। एसआईटी की जांच के बाद ही वायरल वीडियो की सत्यता का सही-सही पता चल सकेगा।- कुमुद सहाय, डीसी, जामताड़ा

ये भी पढ़ें- 

JPSC परीक्षा के दौरान इस सेंटर पर अभ्यर्थियों का जबरदस्त हंगामा, पेपर लीक को लेकर लगाया बड़ा आरोप

JPSC परीक्षा का पेपर लीक? छात्रों के हंगामे के बीच इस पार्टी ने खोला मोर्चा, बता दिया कहां-कहां हुआ प्रश्न पत्र वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।