विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शशांक शेखर बने हेड स्टील मेकिंग, जमशेदपुर से रिपोर्ट करेंगे; टाटा स्टील लुधियाना में 41 अधिकारियों का तबादला

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:34 PM (GMT+05:30)

टाटा स्टील ने लुधियाना स्थित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस कॉम्प्लेक्स में 41 अधिकारियों का पदस्थापन और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। ...और पढ़ें

कंपनी प्रबंधन ने मैन्युफैक्चरिंग और मेंटेनेंस विभाग में बदली अधिकारियों की जिम्मेदारी।

कंपनी प्रबंधन ने मैन्युफैक्चरिंग और मेंटेनेंस विभाग में बदली अधिकारियों की जिम्मेदारी।

HighLights

  1. लुधियाना में टाटा स्टील के 41 अधिकारियों का तबादला।

  2. शशांक शेखर को हेड, स्टील मेकिंग एलडी-1 बनाया गया।

  3. अधिकारियों की जिम्मेदारियों और विभागों में बदलाव किया गया।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील के लुधियाना स्थित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) काम्प्लेक्स में संगठनात्मक बदलाव के तहत 41 अधिकारियों के पदस्थापन और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में मैन्युफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट तथा मेंटेनेंस एंड एनर्जी इंटीग्रेशन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों को सीनियर एरिया मैनेजर, एरिया मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मैन्युफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट विभाग में लाजिस्टिक्स, रिफ्रैक्टरी, फिनिशिंग एंड शिपिंग, पीएसएम, फर्नेस एंड रोलिंग, कास्टर, मिल्स, रोल शाप, ईएएफ और शिफ्ट आपरेशंस से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

वहीं, मेंटेनेंस एंड एनर्जी इंटीग्रेशन विभाग में मैकेनिकल मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, इंजीनियरिंग सर्विस, पावर सिस्टम, क्रेन मैकेनिकल मेंटेनेंस, मिल्स और आटोमेशन से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

शशांक शेखर बने हेड स्टील मेकिंग

टाटा स्टील प्रबंधन ने शशांक शेखर का तबादला कर हेड, स्टील मेकिंग एलडी-1 की जिम्मेदारी दी है। वे जमशेदपुर से ही काम करते हुए विभागीय चीफ को रिपोर्ट करेंगे। इससे पहले शशांक एलडी-2 एंड स्लैब कास्टर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी प्रबंधन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नए प्लांट के लिए अवसर तलाश रही, 2030 तक 40 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट युद्ध से टाटा स्टील को हर तिमाही 1400 करोड़ तक का नुकसान, ग्रीन स्टील की लागत बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें- टाटा पावर ने महाराष्ट्र में शुरू किया 100 मेगावाट का नया पवन ऊर्जा प्लांट, 2.52 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी

यह भी पढ़ें- त्योहारों में रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का रिकॉर्ड, दीपावली से छठ तक हर दिन 7000 से ज्यादा पैसेंजर ने किया सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।