विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा स्टील महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नए प्लांट के लिए अवसर तलाश रही, 2030 तक 40 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:13 PM (IST)

टाटा स्टील महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नया स्टील प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाश रही है, जो जमीन और सरकारी प्रोत्साहन ...और पढ़ें

जमीन और सरकारी प्रोत्साहन मिला तो महाराष्ट्र में होगा बड़ा निवेश।

जमीन और सरकारी प्रोत्साहन मिला तो महाराष्ट्र में होगा बड़ा निवेश।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील अपने विस्तार की नई रणनीति के तहत महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नया स्टील प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रही है। महाराष्ट्र सरकार से जमीन और जरूरी प्रोत्साहन (इंसेंटिव) मिलने पर कंपनी यहां बड़ा निवेश कर सकती है।

इस परियोजना के धरातल पर उतरने से टाटा स्टील की कुल उत्पादन क्षमता को 50 मिलियन टन तक पहुंचाने का रास्ता खुल सकता है। फिलहाल कंपनी ने वर्ष 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता करीब 40 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा है।

रविवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कंपनी की विस्तार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी बाजार की मांग, निवेश की संभावनाओं और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखकर आगे की रणनीति तैयार कर रही है।

गढ़चिरौली में प्लांट लगाने का फैसला जमीन की उपलब्धता, राज्य सरकार के प्रोत्साहन और भविष्य में स्टील की मांग पर निर्भर करेगा। इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरभ राय व कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार उपस्थित थे।

झारखंड-ओडिशा में विस्तार को प्राथमिकता

नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील का सबसे अधिक विकास झारखंड और ओडिशा में हुआ है। इन राज्यों में निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि कंपनी एनटीटीएफ और जेएन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बना रही है।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में जमीन की सीमित उपलब्धता के कारण उत्पादन क्षमता बढ़ाने की गुंजाइश कम है। इसलिए यहां डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, भविष्य में क्षमता विस्तार के लिए कलिंगानगर और नीलाचल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नीलाचल में पांच मिलियन टन क्षमता के विस्तार की योजना भी प्रस्तावित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।