यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamshedpur News: होली और रमजान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाए गए 13 सुपर जोन
होली और रमजान के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिला ...और पढ़ें

HighLights
- शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा होली और रमजान
- जमशेदपुर में विधि व्यवस्था को लेकर 13 सुपर जोन बनाए गए
- भ्रामक खबर इंटरनेट मीडिया पर शेयर नहीं करने की अपील
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Holi 2025: होली और रमजान को जिले में शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। विधि व्यवस्था को लेकर 13 सुपर जोन बनाए गए है। सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर साकची थाना परिसर में जिला कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा।
- सभी बीडीओ और सीओ अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस, आवश्यक जीवन रक्षक दवा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे।
- जिले के सभी थानों को जोनवार बांटते हुए सुपर जोनल, जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक
तैयारियों को लेकर बुधवार को सिदगोड़ा टाउन हाल में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रशासन की अपेक्षाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही शांति समिति सदस्यों से उनके सुझावों को सुना।
उपायुक्त ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि नागरिक सुविधाओं से संबंधित जितनी भी शिकायत और सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन सभी का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। उपायुक्त ने विशेष तौर पर युवा वर्ग को सचेत करने हुए कहा कि किसी भी तरह का भ्रामक खबर इंटरनेट मीडिया पर शेयर नहीं करें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
मिलावटखोरी पर नकेल कसने की तैयारी
मिठाई व रंग में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए फूड अधिकारी व अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को निर्देशित किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
सभी संवेदनशील धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों को चिन्हित किया गया है जहां दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी। स्टेटिक जांच व भ्रमणशील दल भी सक्रिय रहेंगे।
किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सूचना का प्रसार नहीं करें। इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगाएं, सामने वाले की भावनाओं का उचित सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं।
आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास से त्योहार मनाएं। संवेदनशील स्थानों व हुडदंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
एसएसपी
होली के दिन रहेगा ड्राइ डे
एडीएम ला एंड आर्डर ने बताया कि होली के दिन ड्राइ डे रहेगा। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में एडीएम ला एंड आर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी तथा अन्य मौजूद रहे।
