Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ 26 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, RIMS में चल रहा इलाज

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 10:31 PM (IST)

    जमशेदपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदार के रूप में घर में रह रहे 26 वर्षीय युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    रिश्तेदार के रूप में घर में रह रहे 26 वर्षीय युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

    इस संबंध में पीड़िता के पिता के बयान पर बैशाडीह, भोजपुर बिहार के रहने वाले युवक पर मामला दर्ज कराया है।

    पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि आरोपित रिश्तेदार है। बेरोजगार होने के कारण वह पिछले एक महीने से बच्ची के परिवार के साथ ही रह रहा था।

    रविवार को साढ़े पांच बजे वह मौका पाकर उसने बच्ची के साथ हैवानियत करने के बाद फरार हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को सदर अस्पताल से रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को रांची के हटिया से गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित को बागबेड़ा थाना लाया गया। आरोपित का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 

    रांची में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व पार्षद के भाई पर लगा हत्या का आरोप; पूरे इलाके में तनाव

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें