Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में क्यों नहीं पहुंच रही मंईयां सम्मान योजना की राशि, अधिकारियों ने बताई वजह
झारखंड में होली से पहले महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई है लेकिन कई महिलाओं के खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची है। यही वजह है कि अब महिलाएं बैंक और कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं। कर्मचारियों के अनुसार ज्यादातर बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक नहीं रहने के कारण महिलाओं को इस योजना की राशि नहीं मिली है।
संवाद सूत्र, बरही(हजारीबाग)। झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जिन लाभुकों के खाते में गई है वह काफी हर्षित है। कई महिलाओं के खाते में होली के पूर्व 7500 रूपये आए हैं। किंतु बरही में अभी भी करीब 40 फीसदी महिलाएं इस यजना के लाभ से वंचित हैं।
6 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची राशि
प्रखंड के 6 हजार 223 मंईयां के मामले जांच के दायरे में हैं, जिनके खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है या लाभ से वंचित हैं। ऐसी महिलाओं की भीड़ बरही प्रखंड कार्यालय, बैकों में दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है, जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची। वे जानकारी लेने को आतुर हैं कि आखिर उनके खाते में राशि अभी तक आई क्यों नहीं आई।
उनके आवेदन या बैंक खाते में कहीं कोई त्रुटि तो नहीं या अगर सबकुछ ठीक है तो फिर कब तक राशि प्राप्त होगी। खास कर होली के बाद प्रखंड कार्यालय में महिलाओं की लंबी कतार लग रही है। कई कठिनाई के समना करते हुए दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से महिलाएं मुख्यालय व बैंक पहुंच रही हैं।
भीड़ की वजह से परेशान दिखे अधिकारी
भीड़ के बीच मंगलवार व बुधवार को अधिकारी, कर्मचारी भी परेशान दिखे। लाभुकों के सुविधा को देखते हुए व भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार से अलग-अलग चार काउंटर भी बनाए गए।
अधिकारियों के देख रेख में कंप्यूटर ऑपरेटर व कर्मचारी योगदान दे रहे हैं। उसके बाद भी लाभुकों का कातार शाम तक कम नहीं हो रही है।
इस वजह से खाते में नहीं आए पैसे
कर्मचारियों के अनुसार ज्यादातर बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक नहीं रहने के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ का आनलाइन खाता नंबर, बैंक कोड व आधार कार्ड नंबर डालने में गड़बड़ी हुई, जिसमें आवेदन देकर सुधार कराने को कहा जा रहा है। वहीं जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें कराने की सलाह दी जा रही है।
बरहाल कई मंईयां भूखे-प्यासे प्रखंड कार्यालय व बैंक का चक्कर काटते नजर आई। गोद में नवजात शिशु लिए प्रखंड कार्यालय पहुंची करसो गांव की निशु कुमारी ने कहा कि शुरू में ही आवेदन दिया था, लेकिन एक भी किस्त की राशि नहीं मिली है।
शारीरिक परेशानी के बाबजूद दूरवर्ती बिजैया गांव से पहुंची रानी कुमारी ने बताया कि गांव के कई लोगों को होली पहले एक साथ तीन किस्त का 7500 रुपया आया, उनका नहीं आया। आखिर उनके आवेदन में क्या त्रुटी रह गई थी, इसकी जानकारी लेने आए हैं।
वहीं कई मंईयां योजना की लाभुकों ने कहा कि पता करने पर मालूम हुआ कि उनके खाते का डीबीटी नहीं होने कारण राशि नहीं पहुंची। किसी ने कहा उन्हें अभी तक एक भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है।
बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि धैर्य रखें पात्रता रखने वाले सभी लाभुकों के खाते में राशि जाएगी, जिनका बैंक खाता एनपीसीआई मैकिंग से नहीं जुडा है या केवाईसी नहीं है वे तुरंत करा लें। बरही प्रखंड में अभी तक मंईयां सम्मान योजना के लिए कुल 19 हजार 270 महिलाओ का आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। 6 हजार 223 महिलाओं का बंद या होल्ड में है।
जयपाल महतो, बीडीओ
पंचायतवार कितने हुए स्वीकृत एवं कितने हैं बंद या होल्ड में
पंचायत | स्वीकृत आवेदन | होल्ड |
बरही पूर्वी | 604 | 268 |
बरही पश्चिमी | 1027 | 387 |
बरसोत पंचायत | 776 | 336 |
पंचमाधव | 1092 | 300 |
बेंदगी | 754 | 250 |
भंडारो | 1178 | 393 |
बिजैया | 929 | 323 |
डपोक | 1059 | 319 |
धनवार | 861 | 366 |
दुलमाहा | 1045 | 270 |
गोरियाकरमा | 1069 | 363 |
करियातपुर | 999 | 368 |
करसो | 748 | 166 |
केदारूत | 941 | 239 |
खोड़ाहर | 979 | 243 |
कोल्हुआकला | 1085 | 280 |
कोनरा | 1294 | 481 |
मलकोको | 1092 | 304 |
रानीचुआं | 590 | 249 |
रसोइया धमना | 1148 | 278 |
दारु प्रखंड मुख्यालय दारु में पहुंच रही महिलाओं की भीड़
प्रखंड मुख्यालय दारु में मंइयां सम्मान योजना की राशि को लेकर रोजाना महिलाओं की बड़ी भीड़ पहुंचती है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उनके खाते में राशि नही आने की शिकायत को लेकर कार्यालय पहुंची।
महिलाओं ने की जल्द आवेदन स्वीकृत करने की मांग
महिलाओं का कहना है कि शुरुआत मे उनके खाते मे एक किस्त का पैसा आया पर इस बार तीन महीने की एकमुश्त राशि 7500 रुपये उन्हें नही मिली। इस कारण वह मुख्यालय का चक्कर लगा रही है।
मुख्यालय में महिलाओं की भीड़।
प्रखंड में अभी करीब 2600 आवेदन स्वीकृति या किसी अन्य त्रुटि के कारण लंबित है। महिलाओं ने जल्द आवेदन स्वीकृत करने की मांग की है ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।
बीडीओ हारुन रासिद ने बताया कि अभी किन कारणों से कुछ महिलाओं का पैसा नही आया है इस बात की स्पष्ट जानकारी साइट पर उपलब्ध नही है।
ये भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में BJP ने बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेगी हेमंत सरकार?
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना से क्यों काटे जा रहे नाम? अब असली वजह आई सामने
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (1)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।