विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में BJP ने बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेगी हेमंत सरकार?

Published: Thu, 20 Mar 2025 10:25 AM (IST)

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा ने बड़ा कदम उठाते हुए ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना में बीजेपी ने संभाला मोर्चा (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना में बीजेपी ने संभाला मोर्चा (जागरण)

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी
  2. हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, धनसार (धनबाद)। Jharkhand News: 18 लाख 27 हजार 385 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा बस्ताकोला मंडल कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हेमंत सरकार ने महिलाओं की भावनाओं से खेला

भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार को महिलाओं की भावना से नहीं खेलना चाहिए था। मंडल अध्यक्ष तरुण राय ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं को आश्वासन देकर ठगने का काम कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गरीबों को छलने का काम किया गया

प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि सत्यापन का झूठा बहाना बनाकर गरीबों को छलने का काम किया गया है। राज्य सरकार इन सभी महिलाओं को मइंया सम्मान दें अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर रामदेव शर्मा, रिंकू सिंह, रूपेश गुप्ता, बलराम हरि, राहुल गुप्ता, प्रतिमा गिरी, संजय दास थे।

वित्त मंत्री के दावे का क्या हुआ?: बीजेपी

झारखंड बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया था कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लिए  बजट पूरी तरह से उपलब्ध है और बजट में झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट मंईयां सम्मान के लिए पेश किया है। लेकिन गरीब महिलाओं को पैसा क्यों नहीं मिल रहा है?

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में 2 नीति अपना रही सरकार? पैसा नहीं मिलने पर उठे सवाल

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई एक और टेंशन, अब इन महिलाओं के भी कटे नाम