यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना से क्यों काटे जा रहे नाम? अब असली वजह आई सामने
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं परेशान हैं। वे पुटकी अंचल सह प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रही हैं ...और पढ़ें

HighLights
- मंईयां सम्मान योजना में नाम काटने की वजह सामने आई
- मंईयां सम्मान योजना के चलते हजारों महिलाएं परेशान हो रही हैं
जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं ने आपबीती सुनाई है। महिलाओं ने दर्द साझा करते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। महिलाओं ने कहा कि वे पुटकी अंचल सह प्रखंड कार्यालय के लगातार चक्कर काट रही हैं। वहीं अब नाम काटे जाने की असली वजह भी सामने आई है।
अधिकारी छोटी सी त्रुटि पर भी काट रहे नाम
महिलाओं का कहना था कि अधिकारी दस्तावेज में छोटी सी भी त्रुटि पर नाम काट दे रहे हैं, जबकि ये त्रुटि सरकार की तरफ से ही आई है। ऐसे में हमलोग क्या करें। महिला ने कहा कि दफ्तर-दफ्तर हमलोग चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
परसिया की एक महिला ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जा रही रुपये से दैनिक रोजमर्रा की जरूरत पूरी हो रही थी। इस बार डीबीटी के कारण रुपए नहीं मिलने के कारण निराश है। डीबीटी के लिए बैंक , ब्लॉक व आधार केंद्र घूम घूमकर परेशान है। सरकार हमलोगों की परेशानियों का समाधान जल्द से जल्द करें।
ऑपरेटर भी परेशान
पुटकी अंचल सह प्रखंड कार्यालय गरभूडीह में बुधवार को कार्यालय खुलते ही मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की भीड़ जुट गई। मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पानेवाली महिलाएं कतारबद्ध होकर संबंधित ऑपरेटर से पूछताछ करते नजर आईं। इससे ऑपरेटर भी परेशान हो रहे हैं।
कार्यालय की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए प्रिंटेड कॉपी भी परिसर में रखा हुआ था जिसमें महिलाएं अपना नाम और कारण देख रही थी।
बीडीओ ने महिलाओं को दिया भरोसा
वहीं एक बीडीओ ने महिलाओं को सुझाव देते हुए कहा कि लाभुकों का खाता अगर आधार से लिंक किया हुआ है तब खाते में पैसे आने में दिक्कत नहीं होगी। इसलिए जितना जल्द हो खाता को आधार से लिंक कराएं नहीं तो योजना का पैसा नहीं मिलेगा। वहीं कई महिलाओं ने कहा कि उन्हें कारण ही नहीं पता चल रहा है कि आखिर नाम क्यों कटा है। वहीं कुछ ने कहा कि कई समृद्ध परिवार की महिलाएं भी पैसा ले रही हैं लेकिन गरीब महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है।
गरीब महिलाओं को दस्तावेज के चक्कर में इधर से उधर घुमाया जा रहा है। हमलोग परेशान हो चुके हैं। घर में भी झगड़ा बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में 2 नीति अपना रही सरकार? पैसा नहीं मिलने पर उठे सवाल
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई एक और टेंशन, अब इन महिलाओं के भी कटे नाम
