विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gumla News: जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए अंचल दिवस का हुआ शुभारंभ, समस्याओं का होगा समाधान

Published: Sat, 12 Jul 2025 06:09 PM (IST)

गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित ने जमीन विवादों के समाधान के लिए अंचल दिवस की शुरुआत की है। घाघरा से शुरू ...और पढ़ें

जमीन से संबंधित मामलों का अंचल दिवस पर होगी सुनवाई। जागरण फोटो
जमीन से संबंधित मामलों का अंचल दिवस पर होगी सुनवाई। जागरण फोटो

HighLights

  1. डीसी प्रेरणा दीक्षित ने शुरू किया अंचल दिवस |
  2. जमीन विवादों के समाधान की अनूठी पहल |
  3. युवाओं ने की इनडोर स्टेडियम की मांग |

जागरण संवाददाता, घाघरा (गुमला)। गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित की अनोखी पहल ने जमीन विवाद निपटारा के लिए अंचल दिवस का शुभारंभ किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि सबसे अधिक जमीन विवाद का ही मामला ही आता है।

इसलिए अंचल दिवस का आयोजन कर मामलों का निष्पादन करने की तैयारी की गई है। घाघरा से इसकी शुरुआत की गई है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी मामले का सर्वप्रथम अंचल में सुनवाई होगा।

ज्यादा मामलों को निपटाने पर जोर

अगर उस मामले का निपटारा अंचल दिवस में नहीं हो सका तभी मेरे पास पहुंचेगा। अंचल दिवस के अतिरिक्त प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार व शनिवार को एलआरडीसी और एसडीओ के कार्यालय कक्ष में शिविर लगाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा विवाद को सुलझाया जा सके।

थाना दिवस पर 80 प्रतिशत हुआ समाधान

सीओ आशीष कुमार मंडल ने कहा कि थाना दिवस जमीन से संबंधित मामलों को करीब 80 प्रतिशत तक समाधान किया जाता रहा है। पंजी 2 से संबंधित भी त्रुटियों का निष्पादन घाघरा अंचल कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को कैंप लगाकर करने की शुरुआत पूर्व में ही हो चुकी है।

युवाओं ने की इनडोर स्टेडियम निर्माण की मांग

अंचल दिवस में सुनवाई के दौरान घाघरा के युवा वर्ग इनडोर स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। युवाओं ने कहा कि इनडोर स्टेडियम की आवश्यकता है। ताकि यहां के खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने जल्द ही स्टेडियम निर्माण का पहल करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर कई आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का आन द स्पॉट निष्पादन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी पुनीत मिंज, बीपीओ बेबी कुमारी, पुष्पा टोप्पो, अशोक कुमार, नीतीश कुमार, सतीश बंसल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: हम तो चले स्कूल...हाथ में पैंट व चप्पल लेकर नदी पार करते हैं शिक्षक

यह भी पढ़ें- Jharkhand Culture: केंद्रीय सरना समिति ने दी चेतावनी, नागपुरी गीतों में अश्लीलता परोसी तो खैर नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।