Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Godda Gang Rape: मेला घूमने गई आदिवासी लड़की से दरिंदगी, चार युवकों ने झांसे में लेकर किया रेप

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 06:45 PM (IST)

    गोड्डा जिले के बोआरीजोर में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता दोरमा छाता मेला घूमने आई थी जहां चार युवकों ने उसे खिजुरिया जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    Hero Image
    मेला घूमने गई आदिवासी लड़की से दरिंदगी। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, बोआरीजोर (गोड्डा)। जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के दोरमा छाता मेला में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मेला घूमने आई नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ खिजुरिया जंगल में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

    घटना के बाद जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को जेल भेजने की तेयारी है। आरोपितों में महेश हांसदा, अर्जुन मंडल, नागार्जुन मंडल और विनोद मुर्मू शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित किशोरी शुक्रवार को अपने घर से दोरमा छाता मेला घूमने आई थी। मेला देखने के बाद शाम ढलने पर वह बोआरीजोर थाना क्षेत्र के अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी।

    इसी दौरान रात को नाबालिग के ही गांव का रहने वाला महेश हांसदा ने उसे फोन कर घर से बाहर निकलने को कहा, जिसके बाद किशोरी घर से बाहर निकली। इसके बाद महेश ने उसे अपनी बाइक में बैठा कर खिजुरिया जंगल की ओर लेकर चला गया। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे।

    जहां सभी ने एक-एक करके नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह वहां से भागी। इसी क्रम में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देख नाबालिग ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

    नाबालिग ने अपने स्वजनों को साथ शनिवार की सुबह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आरोपित महेश हांसदा को गिरफ्तार किया। इसके आधार पर तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

    इसमें अर्जुन मंडल, नागार्जुन मंडल दोनों ग्राम छोटा दोरमा और विनोद मुर्मू ग्राम ढोढरी शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- Gang Rape: पति को पकड़कर बारी-बारी से किया पत्नी का रेप, ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए चार नाबालिग आरोपी

    यह भी पढ़ें- Kurmi Tribe Protest: कुड़मि आंदोलनकारियों ने रोक दिया ट्रेनों का पहिया, गोड्डा में घंटों बाधित रहा परिचालन