Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: धनबाद में सावन की धूम, कई संस्थाएं कर रही कार्यक्रम; प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 11:39 AM (IST)

    धनबाद में सावन का उत्सव शुरू हो गया है। गुजराती ब्राह्मण बंगाली और मारवाड़ी महिला मंडल समेत कई संस्थाएं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। महिलाओं में हरी चूड़ियों और साड़ियों को लेकर उत्साह है और सावन के गीत व नृत्य के साथ मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में लजीज पकवानों प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया जाएगा।

    Hero Image
    धनबाद में सावन उत्सव की धूम, विभिन्न संस्थाएं कर रहीं विशेष आयोजनों की तैयारी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, धनबाद। सावन माह के आगमन के साथ ही कोयलांचल धनबाद में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है। जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सावन उत्सव के भव्य आयोजनों की तैयारी में जुटी हैं, जिसमें खासकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान महिलाएं हरी चूड़ी और हरी साड़ी पहनकर एकजुट होंगी और पारंपरिक सावन गीतों पर नृत्य व संगीत के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार करेंगी। कई संस्थाएं इस अवसर पर सावन मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

    जहां लजीज पकवानों और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी प्रबंध होगा। सावन उत्सव में झूला झूलना एक विशेष आकर्षण रहेगा और कई जगहों पर पौधारोपण जैसे नेक कार्य भी किए जाएंगे।

    विभिन्न संस्थाओं द्वारा विशेष आयोजन-

    गुजराती महिला मंडल का सावन उत्सव

    धनबाद गुजराती महिला मंडल 25 जुलाई को जैन मिलन में एक भव्य सावन उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस उत्सव में नृत्य नाटिका, संवाद और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।

    ये आयोजन विशेष रूप से शिव परिवार की झांकी पर आधारित होंगे। मंडल की सभी महिला सदस्य हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनकर उत्सव में चार चांद लगाएंगी, जो सावन के पारंपरिक रंग को दर्शाता है।

    ब्राह्मण महिला मंडल मनाएगा सावन महोत्सव

    वहीं, ब्राह्मण महिला मंडल 19 जुलाई को अपना सावन महोत्सव मनाएगा। इस आयोजन में मंडल की दो दर्जन से अधिक सदस्य शामिल होंगी। कार्यक्रम में हाउजी गेम, संगीत, विशेष वेशभूषा के साथ अंताक्षरी और स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

    सभी महिलाएं एक साथ मिलकर सावन के इस उत्सव का आनंद लेंगी, जो उन्हें एक-दूसरे के करीब आने और अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करेगा।

    बंगाली समुदाय 20 को सजाएगी श्रावणी महफिल

    बंगाली समुदाय की महिलाएं सिटी सेंटर में 20 जुलाई को एक शानदार श्रावणी महफिल का आयोजन करने जा रही हैं। इसमें समुदाय की महिलाओं का एक समूह इस कार्यक्रम में नृत्य और गायन के साथ सावन उत्सव मनाएगा।

    यह आयोजन सावन के पवित्र महीने का स्वागत करने के लिए समर्पित होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी।

    मारवाड़ी महिला समिति 13 को लगाएगी सावन मेला

    मारवाड़ी महिला समिति सरायढेला शाखा 13 जुलाई को हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में सावन मेले का आयोजन कर रही है। इस मेले में राखी, कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोरेटिव आइटम्स और स्वादिष्ट पकवानों के स्टाल लगाए जाएंगे।

    महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

    जीतो महिला विंग 12 जुलाई से करेगी सावन महोत्सव

    जीतो महिला विंग धनबाद शाखा सावन के अवसर पर 12 और 13 जुलाई को धनसार स्थित होटल सिद्धि विनायक में 'उड़ान' नामक दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

    इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और शहरों से आकर लगभग 50 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें आकर्षक राखी, कपड़े, ज्वेलरी और घर सजावट के सामान उपलब्ध होंगे।

    यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ईचागढ़ में डायरिया का प्रकोप, एक की मौत और दर्जनों संक्रामित, ऐसे करें बचाव

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: शिक्षक की लापरवाही से क्लासरूम में बंद रही 5 साल की बच्ची, दो घंटे तक रोती रही