Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल में 100 किमी तक कम होगी रांची से पटना की दूरी, कोडरमा-रांची लाइन पर सीआरएस करेंगे स्पीड ट्रायल

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 01:54 PM (IST)

    रांची से कोडरमा तक नई रेल लाइन बिछाई गई है। इससे रांची से पटना की दूरी 100 किमी तक कम हो जाएगी। अभी दोनों शहरों के बीच की दूरी रेल मार्ग से लगभग 408 किमी है। यात्रा का समय काफी हद तक घट जाएगा।

    Hero Image
    नई बिछी रेल लाइन का किया जा रहा ट्रायल

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जी हां, नए साल में रांची से पटना की दूरी 100 किमी तक कम होने वाली है। न केवल दोनों राज्यों की राजधानी एक-दूसरे से रेल नेटवर्क से नजदीक हो जाएंगे बल्कि सफर भी बेहद रोमांचक होगा। घने जंगल और पहाड़ियों से घिरे रेल मार्ग पर चार सुरंगें, पांच बड़े ओवरब्रिज और 32 घुमावदार मोड़ से हाकर ट्रेन गुजरेगी। ऐसा लगेगा जैसे किसी हिल स्टेशन की यात्रा पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा मुमकिन होगा रांची से कोडरमा तक बिछाई गई नई रेल लाइन से। 20 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त-सीआरएस (कमिश्‍नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) पूर्वी सर्किल शुभोमय मित्रा इस नए रेल मार्ग का स्पीड ट्रायल करेंगे। उनके साथ पूर्व मध्य रेल के शीर्ष अधिकारियों के साथ धनबाद रेल मंडल के डीआरएम समेत पूरा अमला भी मौजूद रहेगा। सीआरएस का ग्रीन सिग्नल मिलते ही ट्रेन चलाई जा सकेगी।

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली अंतरिम जमानत

    सिधवर से सांकी तक 27 किमी रेल मार्ग का होगा स्पीड ट्रायल

    रांची से कोडरमा तक लगभग 200 किमी लंबी रेल लाइन का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। सिधवर से सांकी तक 27 किमी दुरूह रेल मार्ग पर इंजन चलाकर रेलवे ने दो चरणों में ट्रायल भी पूरा कर लिया है। पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक भी सिधवर-सांकी रेल मार्ग का निरीक्षण पूरी कर चुके हैं। अब केवल सीआरएस निरीक्षण ही शेष है। 20 दिसंबर को सीआरएस का स्पीड ट्रायल भी पूरा होने वाला है। उनकी रिपोर्ट आते ही वर्षों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

    अभी रांची से बोकारो और गोमो होकर पटना तक चल रहीं ट्रेनें

    रांची से पटना जाने वाली ट्रेनें अभी बोकारो और गोमो होकर चल रही हैं। दोनों शहरों के बीच की दूरी रेल मार्ग से लगभग 408 किमी है। नई रेल लाइन चालू होते ही रांची -पटना की ट्रेनें रांची से बोकारो और गोमो की ओर मुड़े बगैर सीधे बरकाकाना, हजारीबाग टाउन होकर कोडरमा पहुंचेगी और पटना की ओर चली जाएंगी। दूरी सौ किमी से अधिक कम हो जाएगी जिससे यात्रा अवधि भी घटेगी।

    रांची से नई दिल्ली का भी तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रूट

    रांची से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें अभी बोकारो व गोमो और बरकाकाना-डालटनगंज होकर चलती हैं। रांची-कोडरमा नई रेल लाइन के तैयार होते ही रांची से नई दिल्ली का शॉर्ट कट रूट भी तैयार हो जाएगा। रांची से कोडरमा तक पहुंच कर ट्रेनें सीधे हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग  से जुड़ जाएंगी। इससे रांची-दिल्ली की यात्रा अवधि भी पहले से कम हो सकेगी। 

    Jharkhand Election 2024: विस चुनाव में कौन होगा उम्मीदवार, भाजपा करा रही सर्वे, नेताओं के काम का हो रहा आकलन