PM Deoghar Visit LIVE: कोलकाता से देवघर के लिए रवाना हुई फ्लाइट, विमान में सवार हैं केंद्रीय मंत्री सिंधिया
PM Deoghar Visit कोलकाता से राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर के लिए सपनों का जहाज रवाना हो चुका है। देवघर से आज से व्यावसायिक विमान सेवा शुरू हो रही है और कोलकाता से पहली फ्लाइट देवघर के लिए टेकऑफ कर चुकी है।

जागरण टीम, डुमरिया (गोड्डा)/देवघर: कोलकाता से राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर के लिए सपनों का जहाज रवाना हो चुका है। अगले ही घंटे यह सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। देवघर से आज से व्यावसायिक विमान सेवा शुरू हो रही है और कोलकाता से पहली फ्लाइट देवघर के लिए टेकऑफ कर चुकी है। फिलहाल यह फ्लाइट हवा में है और अगले कुछ ही देर में देवघर की जमीन पर उतरेगी।
[कोलकाता से देवघर के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट में सवार केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरी ओर फ्लाइट के पहले पैसेंजर सुशील कुमार मिश्र। सुशील के पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठे नजर आ रहे हैं।]
कोलकाता से देवघर के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सवार हैं। आज दोपहर जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे तो सिंधिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए वह कोलकाता के रास्ते देवघर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दोपहर 12 बजे देवघर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, एम्स व एयरपोर्ट होगा राष्ट्र के नाम
गोड्डा निवासी सुशील बने पहले यात्री
इधर, कोलकाता से देवघर के लिए शुरू हुई विमान सेवा के पहले यात्री गोड्डा के सुशील कुमार मिश्र बन गए है। गोड्डा के लुकलुकी के सुशील कुमार मिश्रा मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान से देवघर आने वाले पहले यात्री बने। कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों ने सुशील मिश्रा को सम्मानित भी किया।
[कोलकाता एयरपोर्ट पर देवघर की पहली फ्लाइट के पहले पैसेंजर गोड्डा के लुकलुकी निवासी सुशील कुमार मिश्रा (दाएं) का स्वागत करते इंडिगो के सीईओ व अन्य।]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर कोलकाता से देवघर तक के सफर में सुशील मिश्रा के साथ उनके पुत्र भी शामिल हैं।
पहले फ्लाइट के पहले पैसेंजर के तौर पर सुशील का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7939 से वे नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागर विमानन विभाग के संयुक्त सचिव उषा पाढ़ी, पर्यटन विभाग के निदेशक अरविंद सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम शांतनु फलनिकर समेत कई वीआईपी इस यात्रा में शामिल हैं। पथ निर्माण विभाग में कार्यरत सुशील मिश्रा अपने परिवार के साथ वर्तमान में देवघर में रहते है। वे बताते हैं कि उनकी इच्छा थी कि जब देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन हो तो उन्हें पहला यात्री बनने का सौभाग्य मिले, जो आज पूरा हुआ।
सुशील ने बताया कि फ्लाइट की यात्रा करने के लिए वे एक दिन पूर्व ही कोलकाता अपने बेटे के साथ पहुंच गए थे।मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के सीईओ रोनोजोय दत्ता, इंडिगो के कैप्टन प्रमुख असीम मित्रा व एयर होस्टेस ने बुके देकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सुरक्षा के ख्याल से अन्य प्रकिया पूरी की गई।इंडिगो की ओर से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 10 बजकर 15 मिनट पर फ्लाइट ने देवघर के लिए उड़ान भरी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।