Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिली खुशखबरी, सीधे बैंक खाते में पहुंचे 2500 रुपये

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 04:25 PM (IST)

    धनबाद जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जून 2025 में 351179 लाभार्थियों को सम्मान राशि का भुगतान किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि कुल 87 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर हुई। विश्व बैंक ने भी इस योजना की सराहना की इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जून 2025 में धनबाद जिले के कुल 3,51,179 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपये प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 87 करोड़ 79 लाख 47 हजार 500 रुपये की राशि अंतरण की गई है।

    साथ ही इस योजना के अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

    उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

    वर्ल्ड बैंक ने भी सराहा

    कुछ दिन पहले विश्व बैंक ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक आगस्ते तानो कौमे के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान इसका उल्लेख किया।

    इस अवसर पर कौमे ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सराहना की और इसे राज्य में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    यह भी पढ़ें- 

    Maiya Samman Yojana: मंईया सम्मान योजना में संगठित रूप से की गई गड़बड़ी, कई को नोटिस भेजने की तैयारी