Move to Jagran APP

झारखंड में कब होंगे पंचायत और नगर निगम चुनाव, पड़ोसी राज्यों में तो हो रहे

झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। बिहार में हाल ही में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में भी जल्द ही पंचायत चुनाव होंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज कर दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 03 Feb 2022 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 03 Feb 2022 07:05 PM (IST)
झारखंड में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Panchayat Elections झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। एक और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में नगर निगमों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बिहार और यूपी जैसे पड़ोसी राज्यों में पिछले साल ही पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई महा नगरपालिका में भी चुनाव की तैयारी है। झारखंड के पड़ोसी राज्य और दूसरे राज्यों में पंचातय और नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में झारखंड के लोग जानना चाहते हैं कि यहां कब पंचायत और नगर निगमों के चुनाव होंगे ? आखिर झारखंड सरकार चुनाव क्यों नहीं करना चाहती है ? राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आमल ने पिछले दिनों धनबाद दाैरे के दाैरान मार्च, 2022 से पहले चुनाव संपन्न कराने की बात कही थी। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यहां भी पंचायत और नगर निगमों के चुनाव होंगे।

loksabha election banner

झारखंड सरकार ने कर दी है चुनाव की अनुशंसा

झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसकी घोषणा राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग कभी भी कर सकता है। झारखंड सरकार की ओर से चुनाव कराने के ल‍िए र‍िपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग के पास भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग को तय करना है कि वह झारखंड में पंचायत चुनाव कब होंगे। कितने दिनों और कितने चरण में चुनाव होंगे, इस बाबत जल्द घोषणा हो सकती है। 

दिसंबर, 2020 में समाप्त हो चुका कार्यकाल

झारखंड में पिछला पंचायत चुनाव दिसंबर 2015 में हुआ था। दिसंबर, 2020 में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। कार्यकाल खत्‍म होने के बाद से ही लोग पंचायत चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने चुनाव टाल द‍िया था। पंचायतों के कार्यकाल को क्रमश: छह-छह माह के ल‍िए व‍िस्‍तार दे द‍िया था।

धनबाद, देवघर, चास नगर निगम चुनाव लंबित

झारखंड में धनबाद, देवघर और चास नगर निगम चुनाव समेत एक दर्जन से ज्यादा नगर निकायों में चुनाव लंबित है। तीनों नगर निगमों का कार्यकाल मई 2020 में ही समाप्त हो चुका है। पंचायतों की तरह यहां निर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्यकाल में विस्तार नहीं किया गया है। सरकारी अधिकारी ही तमाम कार्य कर रहे हैं। तीनों नगर निगम क्षेत्र में चुनाव का इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.