विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakur Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का कारण, 17 की माैत पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By MritunjayEdited By:
Published: Wed, 05 Jan 2022 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 08:47 PM (IST)

झारखंड के पाकुड़ में बस और गैस सिलेंडर वाहन में आमने-सामने की टक्कर में मरने वाली की संख्या 17हो गई ...और पढ़ें

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस और ट्रक ( फोटो जागरण)।
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस और ट्रक ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, पाकुड़। झारखंड के साहिबगंज-गोविंदपुर रोड पर बस और गैस सिलेंडर वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक जताया है। मरने वालों में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के बस यात्री भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे का जो कारण बताया है वह हैरान करने वाला है। घटना के लिए एक बाइक सवार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कोहरे के कारण बाइक सवार अचानक गैस सिलेंडर लोड टक्कर के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ट्रक को घुमाया और सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुःख

अमड़ापाड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा सड़क दुर्घटना हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश भी दिया है कि घायलों का समुचित इलाज करने की व्यवस्था करे।

गैस कटर से बस को काटकर यात्रियों को निकाला गया बाहर

पाकुड़ अंतर्गत अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव के समीप बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक में जोरदार टक्कर होने से अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है। 31 बस यात्री घायल हो गए हैं। बस में फंसे सभी लोगों को गैस कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया। बस बरहड़वा से जसीडीह जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

डीसी, एसपी ने लिया जायजा

डीसी वरुण रंजन, एसपी हृदीप पी जनार्दनन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दोनों अधिकारी अमड़ापाड़ा अस्पताल पहुंचे। घायलों का हाल जाना। डीसी ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए रवाना करें। डीसी-एसपी ने घटना को लेकर दुख प्रकट किया है। मृतक के स्वजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

जिला प्रशासन ने जारी किया नंबर

जिला प्रशासन ने अमड़ापाड़ा में हुई भीषण सड़क हादसे के मद्देनजर कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है। स्वजन 06435-222064, 1950 तथा 9262216191 पर किसी भी समय संपर्क कर घटना की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Pakur Road Accident: बस दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों में 14 की हुई पहचान, यहां देखें-मृतकों और घायलों की सूची

आंख खुली तो सड़क किनारे पड़ा था

बरहड़वा का छात्र विक्रम दास ने घटना के बारे में बताया कि वह करीब 7 बजे बस पर सवार हुआ। पीजी का क्लास करने बरहड़वा से दुमका जा रहा था। बस में बैठने के बाद मोबाइल चला रहा था। 8 बजे के करीब जोरदार झटका लगा। उसके माथे पर चोट लगी। फिर बेहोश हो गया। आंख खुली तो वह सड़क किनारे पड़ा था। हादसे बाक उसे बस से निकालकर बाहर रखा गया था। घटनास्थल से विक्रम को आमरापाड़ा अस्पताल भेजा गया। प्राथमिकी उपचार के बाद पाकुड़ जिला अस्पताल में भेज दिया गया।