Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakur Road Accident: सभी 17 मृतकों की हुई पहचान, मरने वालों में सबसे ज्यादा साहिबगंज के; यहां देखें-नाम और पता

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 07:00 PM (IST)

    Pakur Road Accident झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा से देवघर के जसीडीह जा रही बस हादसे में मरने वाले 17 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें बस के ड्राइवर और खलासी भी शामिल हैं। घायलों का इलाज पाकुड़ अस्पताल में चल रहा है।

    Hero Image
    पाकुड़ अस्पताल में इलाजरत घायल यात्री ( फोटो जागरण)।

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। Pakur Road Accident झारखंड के पाकुड़ जिले के आमरापाड़ा में बुधवार सुबह बस और गैस सिलेंडर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में मरने वाले सभी 17 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 6 झारखंड के साहिबगंज जिले के हैं। पाकुड़ जिला प्रशासन ने हादसे में मृतकों और घायलों की विवरणी जारी की है। मरने वालों में एक पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल का भी शामिल है। साहिबगंज जिले के बरहड़वा से बस देवघर जिले के जसीडीह जा रही थी। बस पर 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा के पास बस और एक गैस सिलेंडर लोड वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। माैके पर ही 8 लोगों की माैत हो गई। 9 की अस्पताल ले जाने के दाैरान और अस्पताल में माैत हो गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में घायलों की सूची

    1. सुनीता कुमारी बरहड़वा, साहिबगंज
    2. बासमती हेम्ब्रम सिजुआ, अमड़ापाड़ा
    3. विक्रम दास बरहड़वा, साहिबगंज
    4. सुरेंद्र यादव बंदरजोड़ी, दुमका
    5. कुंजलता सेन दुमका
    6. मेघनाथ रजवार राजपुर
    7. मंगल टुडू शिवापहाड़, साहिबगंज
    8. राजेश चौबे बरहड़वा, साहिबगंज
    9. विकास साह कटहलबाड़ी, साहिबगंज
    10. स्वीटी हेम्ब्रम सिजुआ, अमड़ापाड़ा
    11. जोयन हांसदा दुर्गापुर, साहेबगंज
    12. रामचंद्र साह निश्चितपुर, साहिबगंज
    13. राम रंजन मंडल दुमका
    14. बड़का मरांडी देवपुर
    15. विकास मरांडी देवपुर
    16. विनोद कुमार भगत बरहड़वा, साहिबगंज
    17. कंचन घोष दुमका
    18. विकास घोष दुमका
    19. सनोज कुमार पाकुड़
    20. रोबी कुमार मंडल तीनपहाड़, साहिबगंज
    21. मिथुन बागती निश्चितपुर, साहिबगंज
    22. विष्णु बागती निश्चितपुर, साहिबगंज
    23. अर्जुन बागती निश्चितपुर, साहिबगंज
    24. मुन्ना साह निश्चितपुर, साहिबगंज
    25. ऋषि देव मंडल महाराजपुर, साहिबगंज
    26. औराज नदाब उधवा, साहिबगंज

    उपायुक्त ने एक मृतक के स्वजन को दिया मुआवजा

    अमड़ापाड़ा में बुधवार को सड़क हादसे में मारे गए दुलमी निवासी दीपक बेसरा की मौत को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन ने मृतक के पिता बरसन बेसरा को एक लाख का चेक दिया व परिवार के लोगों को सांत्वना दी। दुमका एसपी कालेज के इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक बेसरा कालेज जाने के लिए सुबह गांव के ही निकट मुख्य सड़क के मोड़ पर बस में चढ़ा था। इसके बाद उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक का अन्य दो भाई व दो बहनें है। इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र काफी होनहार था। इस मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।