विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT-ISM में विदेशी नागरिकों के लिए फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, 1.59 लाख तक मिलेगी सैलरी

Published: Thu, 09 Jan 2025 05:47 PM (IST)

आईआईटी-आईएसएम अपने विभिन्न संकायों में विदेशी नागरिकों को पांच वर्ष के लिए संविदा पर फैकल्टी बनने का मौका दे रहा ...और पढ़ें

IIT-ISM में विदेशी नागरिकों के लिए फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
IIT-ISM में विदेशी नागरिकों के लिए फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. आईआईटी-आईएसएम के 17 विभागों में फैकल्टी के पदों पर बहाली
  2. यह एक रोलिंग विज्ञापन है, यानी पूरे वर्ष स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

जागरण संवाददाता, धनबाद। आईआईटी-आईएसएम अपने यहां विदेशी नागरिकों को पांच वर्ष के लिए संविदा पर विभिन्न संकायों में फैकल्टी बनने का अवसर प्रदान करेगा। आईआईटी-आईएसएम ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए अपने यहां संचालित सभी 17 विभागों में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

यह भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बढ़िया अवसर है। यहां उन्हें शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में योगदान देने का मौका मिलेगा। यह एक रोलिंग विज्ञापन है, यानी आवेदन पूरे वर्ष स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आइआइटी आइएसएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन विभागों में होगी भर्तीः

इस भर्ती के तहत एप्लाइड जियोलाजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट स्टडीज, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज और फिजिक्स सहित 17 विभागों में पद उपलब्ध हैं।

योग्यता, अनुभव व अन्य शर्तें

  • सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता पीएचडी और प्रासंगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड है। असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-दो) पद के लिए न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-एक) के लिए न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए छह और प्रोफेसर पदों के लिए दस वर्ष का शिक्षण, शोध या औद्योगिक अनुभव आवश्यक है।
  • संस्थान सरकारी आरक्षण नीति का पालन करता है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को भी विशेष रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। विदेशी नागरिक का मतलब ऐसे व्यक्ति से है, जिसके पास भारतीय पासपोर्ट या पीआइओ-ओसीआइ कार्ड नहीं है।
  • विदेशी नागरिकों को पांच वर्ष के लिए अनुबंध पर नियुक्ति मिलेगी। इसके बाद नियुक्ति को नवीनीकृत किया जाएगा।

यह होगा वेतनमान

फैकल्टी पदों के लिए वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-दो) का वेतन 70,900 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है।

असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-एक) का वेतन 1,01,500 रुपये प्रतिमाह, एसोसिएट प्रोफेसर का 1,39,600 रुपये प्रतिमाह और प्रोफेसर पद पर 1,59,100 रुपये न्यूनतम वेतन मिलेगा।

इसके साथ ही शिक्षकों को शोध अनुदान, पेशेवर विकास भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, बच्चों की शिक्षा भत्ता और स्थानांतरण खर्च प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी, इस दिन लगेगा स्वास्थ्य मेला; इलाज और जांच सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

ये भी पढ़ें- Jharkhand School Teacher: झारखंड में शिक्षकों की छुट्टी पर रोक, रोज आना होगा स्कूल; सामने आई ये वजह