यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धनबाद होकर नहीं चलेगी हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, अचानक बदला रूट; स्वर्णरेखा पर भी आया अपडेट
हावड़ा-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन (Howrah Anand Vihar Train) का रूट अचानक बदल गया है। 11 और 12 अप्रैल को ...और पढ़ें

HighLights
- खचाखच भरी स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदले से सैकड़ों यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी
- धनबाद के बदले आसनसोल, झाझा, नवादा होकर चलेगी, वापसी में भी बदलेगा मार्ग
- चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण गुुरुवार से अलग-अलग दिनों में प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-आनंदविहार समर स्पेशल ट्रेन के मार्ग में अचानक बदलाव की घोषणा हो गई है। 11 व 12 अप्रैल को चलने वाली 03011 हावड़ा-आनंदविहार स्पेशल ट्रेन मार्ग बदल कर चलेगी। वापसी में आनंदविहार से 13 व 14 अप्रैल को चलने वाली 03012 आनंदविहार-हावड़ा स्पेशल का भी मार्ग बदलेगा।
हावड़ा से आसनसोल, धनबाद, कोडरमा व गया के बदले आसनसोल से झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया व गया होकर चलेगी। वापसी में भी भी इसी मार्ग से हावड़ा जाएगी।
दिल्ली जानेवाली स्पेशल ट्रेन में धनबाद व कोडरमा में बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट बुक कराया है। ट्रेन के अचानक मार्ग परिवर्तन से ऐसे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध न होने से यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा।
धनबाद-झाड़ग्राम मेमू रद, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस टाटा के बदले आद्रा तक
धनबाद से झाड़ग्राम के बीच चलने वाली मेमू गुरुवार से अलग-अलग दिनों में रद रहेगी। धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस टाटा के बदले आद्रा तक जाएगी और वहीं से लौटेगी। रेलवे की ओर से बताया गया कि चक्रधरपुर मंडल के मणिकुल-कुनकी के बीच मेगा ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस धनबाद व बोकारो होकर चलाई जाएगी। अन्य कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग भी बदल जाएंगे। ट्रेनों के रद होने व मार्ग परिवर्तन से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें
- 10, 13, 20 एवं 27 अप्रैल को 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू रद
- 10, 13, 20 एवं 27 अप्रैल को 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू रद
- 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 अप्रैल तथा एक मई को 13301 धनबाद- टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन तक जाएगी
- 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 अप्रैल तथा एक मई को 13302 टाटा- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस टाटा के बदले आद्रा स्टेशन से चलेगी।
- 10, 13, 17, 20, 24 व 27 अप्रैल एवं एक मई को 58023 टाटा-बरकाकाना पैसेंजर रद
- 10, 13, 17, 20, 24 व 27 अप्रैल एवं एक मई को 58024 बरकाकाना-टाटा पैसेंजर रद
- 13, 20 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस टाटा से 180 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
धनबाद व बोकारो चलने वाली ट्रेनें
- 22892 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 10, 17, 24 अप्रैल व एक मई को टाटा, पुरुलिया व खड़गपुर के बदले कोटशिला, चंद्रपुरा, महुदा, भोजूडीह व आद्रा होकर चलेगी।
- 22891 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 10, 17, 24 अप्रैल व एक मई को खड़गपुर, पुरुलिया व टाटा के बदले आद्रा, भोजूडीह, महुदा, चंद्रपुरा व कोटशिला होकर चलेगी।
- 12375 तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस 12, 19 व 26 अप्रैल को राउरकेला से चक्रधरपुर, पुरुलिया व आसनसोल के बदले राउरकेला से हटिया, रांची, बोकारो, चंद्रपुरा व धनबाद होकर जसीडीह जाएगी।
- 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 25 अप्रैल को राउरकेला से चक्रधरपुर, पुरुलिया व आसनसोल के बदले राउरकेला से हटिया, रांची, बोकारो, भोजूडीह व जयचंडी पहाड़ होकर चलेगी।
- 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल को आसनसोल, पुरुलिया, चक्रधरपुर व राउरकेला के स्थान पर जयचंडी पहाड़, भोजूडीह, बोकारो, कोटशिला, हटिया व राउरकेला होकर चलेगी।
ये भी पढ़ें- विक्रमशिला समेत कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए आसान हुआ ये काम
