विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबादवासियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी नंदनकानन व रांची-हावड़ा इंटरसिटी, देखें टाइम टेबल

By Tapas BanerjeeEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 06 Sep 2023 11:44 AM (IST)

शालीमार से गोरखपुर जानेवाली साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव सोमवार से धनबाद के भोजूडीह स्टेशन पर शुरू हो गया। वहीं पुरी ...और पढ़ें

इस रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी नंदनकानन व रांची-हावड़ा इंटरसिटी, देखें टाइम टेबल
इस रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी नंदनकानन व रांची-हावड़ा इंटरसिटी, देखें टाइम टेबल

HighLights

  1. पिछले कुछ दिनों में कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए
  2. भोजूडीह स्टेशन पर शुरू हो जाएगा कई ट्रे्नों का स्टॉपेज

जागरण संवाददाता, धनबाद: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं हेतु तरह-तरह के प्रयास करता रहता है। इस दौरान पिछले कुछ दिनों में कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं।

इसी क्रम में शालीमार से गोरखपुर जानेवाली साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव सोमवार देर रात से भोजूडीह स्टेशन पर शुरू करने की घोषणा की है। वापसी में इस ट्रेन का ठहराव 11 सितंबर से शुरू होगा। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी कम होगी।

वहीं, मंगलवार से पुरी से आनंदविहार जाने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी ठहराव भोजूडीह स्टेशन पर शुरू हो जाएगा।

रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल 

इतना ही नहीं, धनबाद से टाटा जाने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का भी ठहराव छह सितंबर से भोजूडीह में शुरू हो जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर नया समय सारिणी जारी कर दिया है।

सांसद पीएन सिंह टाटा से धनबाद आनेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को भोजूडीह स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर ठहराव की शुरुआत करेंगे।

भोजूडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव का देखें टाइम शेड्यूल

धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 6 सितंबर से सुबह 7:19 से 7:20 बजे तक

टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 6 सितंबर से शाम 7:41 से 7:42 बजे तक

पुरी-आनंदविहार नंदनकानन एक्सप्रेस 6 सितंबर से रात 9:12 से 9:13 बजे तक

आनंविहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस 6 सितंबर से देर रात 2:00 से 2:01 बजे तक

हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 सितंबर से शाम 6:07 से 6:08 बजे तक

रांची-हावड़ा इंटरसिटी 5 सितंबर से सुबह 9:15 से 9:16 बजे तक

शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 सितंबर से देर रात 2:51 से 2:52 बजे तक

गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस 11 सितंबर से देर रात 2:09 से 2:10 बजे तक।