विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: धनबाद में 2 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापामारी, गोदाम के अंदर घुसते ही टीम रह गई हैरान

Published: Wed, 09 Apr 2025 12:05 PM (IST)

Dhanbad News एनआईए की टीम ने धनबाद में दो जगहों पर ताबड़तोड़ छापामारी की है। चिरकुंडा में अमरजीत शर्मा के ...और पढ़ें

धनबाद में एनआईए की ताबड़तोड़ छापामारी (जागरण)
धनबाद में एनआईए की ताबड़तोड़ छापामारी (जागरण)

HighLights

  1. धनबाद में एनआईए की टीम ने तेज की अपनी जांच
  2. गोदाम में छापामारी के दौरान भारी मात्रा में मिले विस्फोटक

जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। Dhanbad News: एनआईए की टीम ने बुधवार को चिरकुंडा के लायकडीह निवासी अमरजीत शर्मा के आवास और कलियासोल प्रखंड के बोरियो गांव में स्थित गोदाम में छापेमारी की। गोदाम में प्रवेश करते ही टीम हैरान रह गई। टीम को भारी मात्रा में जिलेटिन एवं विस्फोटक सामग्री बरामद  मिली है।

मामले की जानकारी होते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एनआईए की टीम अमरजीत के बड़े भाई संजय शर्मा को पकड़ कर उसे अमरजीत के गोदाम लाकर छापेमारी कर रही है। यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की गई है। जिसकी गिनती टीम कर रही है।

हालांकि, इस संबंध में एनआईए की टीम कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। अमरजीत उक्त गोदाम में पूर्व में मुर्गा फार्म खुले हुए था। लगभग 5 वर्ष पूर्व आंधी तूफान के दौरान एस्बेस्टस शीट उड़ गया था। उसके बाद से वह गोदाम में क्या काम करता था ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी नहीं है।

एनआईए टीम की छापेमारी के बाद ग्रामीण भौचक है। इधर पता चला है कि अमरजीत बंगाल में अवैध रूप से विस्फोटक की बिक्री करता है। इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है।

50 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट मिला

छापेमारी में एनआईए की टीम को लगभग 50 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट मिला है। एमोनियम नाइट्रेट का का इस्तेमाल बम बनाने में होता है। साथ ही लगभग एक हजार पीस से ज्यादा जिलेटिन मिला है। टीम ने अमोनियम नाइट्रेट को वजन करने के लिए कांटा मंगवाया है।

ये भी पढ़ें

धनबाद में डॉक्टरों की भारी कमी, 32 लाख की आबादी में केवल 700 सरकारी और निजी चिकित्सक दे रहे सेवाएं

Dhanbad News: धारदार हथियार और पीट-पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या, कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था गांव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।