विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: रंगदारी की मांग को लेकर कोयला कारोबारी के घर में घुसे अपराधी, कनपटी में तान दी गोली

Published: Sun, 26 Jan 2025 03:36 PM (IST)

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी पिंटू यादव के भाई विजय यादव पर जानलेवा हमला हुआ। चार अपराधियों ...और पढ़ें

घटना की जानकारी देते भुक्तभोगी पिंटू यादव
घटना की जानकारी देते भुक्तभोगी पिंटू यादव

HighLights

  1. कोयला कारोबारी पिंटू यादव के घर पर अपराधियों ने चलाई गोली
  2. एक अपराधी राकी यादव को खुदिया नदी के जंगल में खदेड़कर पकड़ा

जागरण संवाददाता, मैथन (धनबाद)। निरसा थाना क्षेत्र की गोपीनाथपुर पंचायत के भालुकसुंधा नीचे धौड़ा में शनिवार की देर रात कोयला कारोबारी पिंटू यादव व उसके भाई विजय यादव पर जान मारने व डराने-धमकाने की नीयत से चार अपराधियों ने छह राउंड गोली चलाकर दहशत फैला दी। हालांकि, इसमें जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा।

इस पूरे मामले में लोगों ने एक अपराधी राकी यादव को खुदिया नदी के जंगल में खदेड़कर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई है। 

यह है मामला

घटना के संबंध में भुक्तभोगी पिंटू यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राकी यादव ने फोन कर मुझे बोला कि मैं रिवाल्वर लेकर आया हूं।

तुमको रंगदारी देना होगा, नहीं तो जाने से मार देंगे। वे लोग शनिवार के दिन से ही मुझे टारगेट बनाने की कोशिश कर रहे थे।

राकी यादव ने कुल्टी से दो युवक को बुलाकर रखा था। साथ ही वहीं के एक युवक सोनू तेली उन लोगों के साथ था। वे लोग रंगदारी की मांग कर रहे थे।

जब उन लोगों ने पिंटू यादव को फोन करके पूछा कि तुम कहां हो तो उसने बताया कि वो घर पर है, जबकि वो घर में नहीं था।

उसके बाद राकी यादव उसके घर पर पहुंचा और घर के दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारकर उसे घर से बाहर निकलने के लिए बोल रहा था। घर में पिंटू यादव के बड़े भाई विजय यादव व महिलाएं थी। दरवाजा जोर से जोर से पीटने पर घरवालों ने दरवाजा खोल दिया।

दरवाजा खुलने के बाद राकी यादव ने घर में घुंसकर पिंटू यादव के भाई का कॉलर पकड़कर घर से निकाला और उसके कनपटी में पिस्टल सटाकर डराने की कोशिश की। इसके बाद वह दो राउंड गोली चलाई। इससे बाद घर वाले काफी डर गए।

घटना से डरे व सहमे हुए भुक्तभोगी पिंटू यादव की मां व अन्य स्वजन।

पिंटू यादव ने कहा कि मैं घर पर नहीं था अन्यथा वे लोग मुझे जाने से मार डालते। हालांकि, इससे किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित ने इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी।

पुलिस को आते देख राकी यादव खुदिया नदी के जंगल की ओर भागने लगा, जिसका पीछाकर उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि राकी यादव और सोनू तेली इससे पहले चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें

Jamshedpur News: रेलवे के नोटिस से 500 से ज्यादा परिवारों में मचा हड़कंप, स्कूल और आंगनवाड़ी भी शामिल

PM Awas Yojana का लाभ उठाने वाले 25 लोगों की बढ़ी टेंशन, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस; ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।