Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल का बदल सकता है रूट, DRM ने दिए संकेत

    Updated: Thu, 15 May 2025 02:45 PM (IST)

    धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन की लेटलतीफी कम करने के लिए मार्ग बदलने की तैयारी है। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सीआईसी सेक्शन से गुजरने वाली इस ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से चलाने के संकेत दिए हैं। ट्रेन यात्रियों में लोकप्रिय है और रेलवे को इससे अच्छा राजस्व मिला है। ट्रेन को युक्तिसंगत मार्ग से चलाने के प्रयास जारी हैं जिससे समयपालन सुधरेगा।

    Hero Image
    धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल का बदल सकता है रूट, DRM ने दिए संकेत

    जागरण संवाददाता, धनबाद। हर फेरे में लेट चलने वाली धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल ट्रेन की लेटलतीफी रोकने के लिए मार्ग में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। धनबाद रेल मंडल के सीआइसी सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा सकता है। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने इसके संकेत दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों ने ट्रेन की लेटलतीफी की रोकथाम के लिए अतिरिक्त रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसके जवाब में डीआरएम ने बताया कि धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। अब तक चार हजार यात्रियों ने यात्रा कर ली है। इससे रेलवे को 60 लाख का राजस्व अर्जित हुआ है।

    इस ट्रेन को सीआईसी सेक्शन से बाहर ले जाने और युक्तिसंगत मार्ग से चलाने के प्रयास जारी हैं। इससे इसके समयपालन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    हावड़ा-मुंबई मेल के मार्ग पर चल सकती है धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल

    धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल धनबाद से कतरास, चंद्रपुरा, रांची रोड, पतरातु, लातेहार, डाल्टनगंज, गझवा रोड, रेणूकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली होकर चल रही है। इस ट्रेन को हावड़ा-मुंबई मेल के मार्ग से चलाया जा सकता है।

    मार्ग परिवर्तन से सीआइसी सेक्शन के यात्रियों से मुंबई की ट्रेन छिन जाएगी, पर धनबाद गोमो, कोडरमा व गया मार्ग पर मुंबई के लिए नई ट्रेन मिल सकेगी। हालांकि, परिवर्तित मार्ग को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।

    एक दिन बाद आई लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल, रात के बदले दोपहर में चली

    लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल बुधवार को 20 घंटे से अधिक लेट से धनबाद आई। मंगलवार सुबह 8:30 के बदले बुधवार अलसुबह 4:42 पर आगमन हुआ। इस वजह से मंगलवार की रात 10:30 पर चलने वाली धनबाद-लोकमान्य स्पेशल 15 घंटे 32 मिनट विलंब से बुधवार को दोपहर 2:02 पर रवाना हुई।

    ये भी पढ़ें- ट्रेनों में ग्रुप टिकट पर यात्रा के लिए अब हर यात्री का पहचान पत्र अनिवार्य, रेलवे ने जारी किया आदेश

    ये भी पढ़ें- कानपुर के बदले गोविंदपुरी और आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह में रुकेंगी 48 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट