Chickenpox: धनबाद में 10 लोगों में चिकन पॉक्स की पुष्टि, रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आया विभाग
Dhanbad Chickenpox News धनबाद में चिकन पॉक्स के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है। टुंडी और झरिया में मिले संदिग्ध मरीजों की पुष्टि हो गई है। रिम्स रांची से रिपोर्ट मिलने के बाद जिला महामारी नियंत्रण रोग विभाग हरकत में आ गया है। मरीजों को जागरूक किया गया है और दवा वितरित की गई है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में एक बार फिर से चिकन पॉक्स के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनों टुंडी और झरिया में मिले संदिग्ध मरीजों की पुष्टि हो गई है।
रिम्स रांची ने सैंपल की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट धनबाद स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद जिला महामारी नियंत्रण रोग विभाग हरकत में आ गया है।
इन मरीजों को विभाग की ओर से जागरूक किया गया है और उन्हें दवा वितरित की गई है। इसके साथ ही धनसार थाना के पथराकुली में 10 संदिग्ध मरीज मिले हैं।
विभाग की ओर से इन सभी मरीजों को सैंपल के लिए रांची भेजा जाएगा। फिलहाल हमारी जो की ओर से चिकन पॉक्स को लेकर लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अब तक 21 लोग चिह्नित किए गए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकन पॉक्स के बढ़ते मामले को लेकर अब तक 21 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसमें 10 की पुष्टि हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्र भानु प्रतापन ने बताया कि मामले को लेकर टीम बनाई गई है और यह टीम विभिन्न जगहों पर निरीक्षण कर रही है।
उन्होंने बताया कि 2 से लेकर 15 दिनों तक बुखार रहता है। बताया गया कि बच्चे, बड़ों से लेकर दो बुजुर्ग भी बीमारी से पीड़ित मिले हैं। इन पर निगरानी रखी जा रही है।
महामारी रोग नियंत्रण विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं
मजेदार बात यह है कि जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पास विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। ऐसे में इसका जिम्मा होम्योपैथिक के डॉक्टर को दिया गया है। होम्योपैथिक डॉक्टर ऋतुराज अग्रवाल के सहारे पूरा जिला दिया गया है।
जबकि महामारी रोग के लिए एपिडेमियोलॉजी की जरूरत होती है। लेकिन धनबाद में विशेषज्ञ नहीं होने के कारण होम्योपैथिक के डॉक्टर को इसके लिए रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग में मुख्यालय रांची से अलग से विशेषज्ञ की मांग की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।