यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धनबाद में धड़ल्ले से हो रहा मिलावटी मिठाइयों व पनीर का कारोबार, जांच के नाम पर बस लिए जा रहे सैंपल
धनबाद में फूड सेफ्टी को लेकर संबंधित विभाग चिंतित नहीं है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2021 में लिया गया था मिठाइयों का सैंपल, अब तक नहीं आई रिपोर्ट।
- शहर में मिलावटी पनीर का भी कारोबार खूब बढ़ा।
- बंगाल से हर दिन धनबाद आ रहा लगभग 25 क्विंटल पनीर।
मोहन गोप, धनबाद। धनबाद में फूड सेफ्टी के नाम पर कार्यालय तो बदल रहे हैं, लेकिन इसकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। अब तक जिले में फूड सेफ्टी का जिम्मा जिला प्रशासन के पास था, अब इसकी जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग को मिली है। पर यहां कार्यालय के नाम पर कुछ नहीं है। ऐसे में एक बार फिर होली पर लोगों को मिलावटी मिठाइयों का ही सेवन करना पड़ेगा।
तीन साल बीत गए अब तक नहीं आई रिपोर्ट
साल 2021 में जिला प्रशासन की फूड सेफ्टी अधिकारी अदिति सिंह ने शहर के 51 बड़े मिठाई दुकानों से सैंपल जब्त किया था। इसमें खोया, लड्डू से लेकर कई खाद्य सामग्री थी, लेकिन इसकी भी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। विभाग ने भी इसकी रिपोर्ट हासिल करने को लेकर कोई पहल नहीं की।
इसके बाद से जिले में एक भी मिठाई दुकान से कोई भी सैंपल नहीं लिया गया है। दूसरी तरफ फूड सेफ्टी विभाग ने इस वर्ष 16 फरवरी, 2024 को धैया में बेसन व सोया आटा का सैंपल लिया है। अब इसकी जांच रिपोर्ट कब तक आएगी, इसे आसानी से समझा जा सकता है।

फूड सेफ्टी अफसर गए जेल, तब से जांच नहीं

मनईटांड़, झरिया, धैया सहित कई जगहों में मिलावटी पनीर

बंगाल से हर दिन आ रहे पनीर, जांच नहीं
यह भी पढ़ें: Bokaro Crime: होली पर घर आए अग्निशमन विभाग के चालक की चाकू गोदकर हत्या, बिहार के भगलपुर में तैनात था मोनू
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: मातम में बदला होली का जश्न... पार्टी करने गए ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या; परिवार में गम का माहौल
