विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Road Accident: कोहरे के कारण पाकुड़ में भीषणा हादसा, ड्राइवर-खलासी समेत 17 बस यात्री की माैत

By MritunjayEdited By:
Published: Wed, 05 Jan 2022 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 07:44 PM (IST)

Pakur Road Accident साहिबंगज-गोविंदपुर रोड पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक बस और गैस सिलेंडर लोड वाहन में ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग।

जागरण संवाददाता, पाकुड़। Pakur Road Accident साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे (Sahibganj-Govindpur Road) पर पाकुड़ जिले के आमरापाड़ा के कमरडीहा गांव के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे कृष्णा रजत बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालक सहित 17 ( 17 Killed In Pakur Road Accident) लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। बस साहिबगंज जिले के बरहड़वा से देवघर जिले के जसीडीह जा रही थी। छह-सात यात्री काफी देर तक बस के अंदर ही फंसे रहे। गैस कटर से काटकर बाहर निकाल गया। कोहरा के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

मृतकों एक पत्रकार भी

साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास घना कोहरा के कारण बुधवार की सुबह करीब आठ बजे यात्रियों से भरी बस व एलपीजी गैस लदे ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच महिला समेत 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग जख्मी हो गए। इसमें चार महिलाएं शामिल है। बस साहिबगंज जिले के बरहड़वा से यात्रियों को लेकर जसीडीह जा रही थी। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में पत्रकार राकेश मंडल भी शामिल हैं।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कृष्णा रजत बस बरहड़वा से खुलकर लिट्टीपाड़ा की ओर से आ रही थी। विपरीत दिशा से एलपीजी गैस लदे ट्रक तेज रफ्तार से लिट्टीपाड़ा की ओर जा रही थी। घना कोहरा के कारण दोनों चालक एक दूसरे के वाहन को ठीक से देख नहीं पाए। दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि बस चालक का सीट पीछे के सीट में जाकर सिमट गई। बस में 50 से भी अधिक यात्री सवार थे। इसमें 16 यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 31 लोग जख्मी हो गए। इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों को दुमका और सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया। घटना के बाद चारों ओर कोहराम मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण बचाव व राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डीआइजी सुदर्शन मंडल, एसपी हृदीप पी जनार्दनन सदर अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें- Pakur Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का कारण, 15 की माैत पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

दो घंटे बाद बस से निकाला गया छह शव

दर्दनाक सड़क हादसे में मरे 10 यात्रियों को घटना के तुरंत बाद बस से बाहर निकाला जा चुका था। बस चालक सहित पांच अन्य यात्री बस में फंसा रहा। दो घंटे बाद गैस कटर से बस का बाडी काटकर चालक सहित छह लोगों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर घटना के तुरंत बाद चालक और अन्य पांच यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।