Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoghar Mumbai Flight: शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा, देवघर-मुंबई के कम हुए फासले; 8400 रुपये होगा किराया

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 09:20 PM (IST)

    देवघर और मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा मंगलवार से शुरू हो गई है जो सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। यह सेवा यात्रा को महज 2 घंटा 40 मिनट में पूरा करेगी। पहले दिन 164 यात्री देवघर पहुंचे और 163 मुंबई गए। टिकट की कीमत 8406 से 8591 रुपए है। इस सेवा की शुरुआत के मौके पर देवघर एयरपोर्ट पर भव्य आयोजन हुआ।

    Hero Image
    शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा, देवघर-मुंबई के कम हुए फासले

    आरसी सिन्हा, देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर व देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब और करीब आ गए हैं। मंगलवार से देवघर-मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार उपलब्ध होगी। देवघर से मायानगरी की यात्रा महज दो घंटा 40 मिनट में पूरी होगी। मुंबई से यह विमान दोपहर एक बजे देवघर लैंड करेगी और दोपहर 1:30 बजे टेकआफ करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को 164 यात्री देवघर आएंगे और 163 यात्री मुंबई जाएंगे। पहले दिन पहुंच रहे यात्रियों को प्रति टिकट 8406 रुपया चुकता करना पड़ रहा है। देवघर से मुंबई जाने वाले यात्री को एक सौ रुपया अधिक यानी 8591 रुपया प्रति टिकट देना पड़ेगा।

    देवघर एयरपोर्ट पर इस विमान सेवा के शुभारंभ को लेकर भव्य तैयारी की गई है। पहले दिन मुंबई जाने वाले यात्रियों को गुलाब का फूल भेंट किया जाएगा। केक भी कटवाया जाएगा। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई, 2022 को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे देवघर एयरपोर्ट से यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं।

    धार्मिक पर्यटन व कारोबार को बढ़ावा:

    इस सेवा के शुरू होने से देवघर, बासुकीनाथ, तारापीठ, पारसनाथ, सुल्तानगंज गंगा तट तक के क्षेत्र की दूरी मुंबई से कम हो जाएगी। वहीं संताल परगना के साथ ही धनबाद, गिरिडीह, भागलपुर-बांका समेत पूर्वी बिहार के स्टूडेंट्स, कारोबारियों को मुंबई जाना-आसान हो जाएगा।

    देवघर-गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइट:

    इस उड़ान सेवा से गोवा जाना भी आसान हो जाएगा। कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये मुंबई से गोवा की यात्रा महज एक घंटे में पूरी होगी। गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए देवघर से 10,600 रुपया किराया प्रति व्यक्ति देना पड़ेगा। दोपहर डेढ़ बजे देवघर से उड़ान भरकर चार बजकर दस मिनट पर मुंबई। और मुंबई से शाम 6:45 में उड़ान भरकर शाम 7:55 पर गोवा पहुंच सकेंगे।

    बैद्यनाथ धाम-त्रयंबकेश्वर भी आए करीब:

    इस उड़ान सेवा से बाबा बैद्यनाथ की नगरी से त्रयंबकेश्वर, श्रीडी जैसे तीर्थस्थल से भी जाना आसान हो जाएगा। मुंबई पहुंचने के बाद महज चार घंटे में सड़क मार्ग से त्रयंबकेश्वर पहुंचा जा सकेगा। वहां से अगले दिन श्रीडी का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में पर्यटकों को भी सुविधा होगी।

    ये भी पढ़ें- प्रयागराज से चंडीगढ़-गुवाहाटी समेत छह शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान, एलाइंस एयर ने पेश किया प्रस्ताव

    ये भी पढ़ें- कोलकाता से बांग्लादेश के लिए कम हो रही हैं उड़ानें, व्यापारियों को झेलना पड़ रहा नुकसान