Deoghar News: रामलला के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवघर से अयोध्या के लिए चलेंगी AC बस
देवघर के नए बस अड्डे से इसी महीने अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सांसद डॉ. निशि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देवघर। द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से जल्द ही अयोध्या के लिए प्रतिदिन उत्तर प्रदेश परिवहन की बस खुलेगी। इस दिशा में सांसद डॉ.निशिकांत दुबे ने पहल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री से इस संदर्भ में बात की और सांसद के प्रस्ताव को परिवहन मंत्री ने स्वीकर कर लिया है।
इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनकर तैयार
बता दें कि एक समय था जब बिहार, बंगाल के लिए राज्य परिवहन की बस देवघर के सरकारी बस पड़ाव से खुलती थी। एक लंबे कालखंड के बाद देवघर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनकर तैयार हुआ है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
एक बड़ा सा परिसर और सारी सुविधाएं, जिसकी दरकार यात्रियों को लंबे समय से थी। अब देवघर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। बस के इंतजार में घंटों समय बिताना भी आसान हो जाएगा। परिसर में साफ-सफाई का पूरा इंतजाम है। अब तो सभी प्रांतों के लिए सरकारी और निजी अत्याधुनिक बस की सेवा शुरू होगी।
देश के कोने-कोने से देवघर आते हैं यात्री
देवघर एक इंटरनेशल सिटी है। देश के सभी कोने से यात्री यहां आते हैं। सड़क मार्ग की सुविधा पहले से बढ़ी है, अब लोग अपनी गाड़ी से यहां आते हैं।
देवघर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनने के बाद बसों की संख्या बढ़ेगी और सभी प्रांतों के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे देवघर में एक बड़ा बदलाव दिखेगा।
देवघर के नए बस अड्डा से इसी महीने अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस शुरू होगी। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आग्रह को स्वीकार कर लिया है। अब प्रतिदिन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के यात्री प्रभु श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद।
ये भी पढ़ें
देवघर के लोगों के लिए खुशखबरी, 10 अप्रैल से ISBT बाघमारा से चलेंगी बस; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।