विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoghar Airport: देवघर से पटना और रांची की फ्लाइट बंद, Delhi Flight को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Published: Wed, 12 Mar 2025 07:00 AM (IST)

देवघर से पटना-रांची के बीच चल रही उड़ान सेवा बंद हो गई है। यात्रियों की कमी को इसका कारण बताया ...और पढ़ें

देवघर से पटना और रांची की फ्लाइट बंद, Delhi Flight को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
देवघर से पटना और रांची की फ्लाइट बंद, Delhi Flight को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

HighLights

  1. पैसेंजर की कमी के कारण देवघर से पटना और रांची के बीच की उड़ान सेवा बंद हो गई है।
  2. 30 मार्च से दिल्ली-देवघर के बीच एक नई फ्लाइट सेवा शुरू होगी।
  3. देवघर एयरपोर्ट पर अब रात में उड़ान की सुविधा शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर से पटना और देवघर से रांची के बीच सप्ताह में तीन दिन चल रही उड़ान सेवा बंद हो गई है। कारण पैसेंजर का नहीं मिलना बताया जा रहा है। भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान में एटीआर की सेवा शुरू हुई थी।

यह सेवा एयरपोर्ट के शुभारंभ के दिन ही 12 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी। सरकार तीन साल तक जहाज चलाने के लिए प्रोत्साहित करती है। अनुदान देती है, ताकि छोटे शहर को बड़े शहर से जोड़ा जा सके।

2 हजार के आसपास रहा किराया

किराया पटना और रांची का दो हजार के आसपास रहा, लेकिन 76 सीटर एटीआर में इंडिगो को पूर्ण रूप से यात्री नहीं मिले। यही वजह रही कि एक मार्च से देवघर से पटना और देवघर से रांची के बीच की उड़ान सेवा बंद करनी पड़ी। इंडिगो के देवघर एयरपोर्ट मैनेजर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, सीट के हिसाब से पैसेंजर नहीं मिल रहे थे। दूसरा आरसीएस की अवधि भी पूरी हो गयी थी। अब केवल कोलकाता-देवघर के बीच उड़ान सेवा है। यहां यात्री रेगुलर मिल रहे हैं।

दिल्ली-देवघर के बीच 30 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट की बुकिंग का इंतजार

होली से पहले फाइनल हो जाएगा, दिल्ली की शाम वाली फ्लाइट का स्लॉट। देवघर एयरपोर्ट से 30 मार्च को दिल्ली की दूसरी उड़ान भरने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब केवल स्लॉट का इंतजार है। इंडिगो कंपनी के सूत्रों की मानें तो होली से पहले वह फाइनल हो जाएगा।

सांसद ने शाम में शुरू होने वाली फ्लाइट की खुशखबरी का पहले ही एलान किया है। एक स्थान के लिए दो फ्लाइट की सुविधा से देवघर के बाजार, एम्स, बाबा मंदिर में पूजा कर शाम को लौट जाने की ख्वाहिश रखने वाले को बुकिंग शुरू होने का इंतजार है।

पहला यात्री विमान होगा जो रात में भरेगा उड़ान

कम विजिबिलिटी में यात्री विमान के देवघर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की घोषणा के बाद ही अब रात्रि में देवघर-दिल्ली विमान सेवा शुरू हो रहा है। मार्च में यह सेवा शुरू हो रही है। दिल्ली-देवघर के बीच दो फ्लाइट हो जाएगी।

  • सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने एक्स टिवटर हैंडल पर 25 फरवरी को पोस्ट भी किया था। देवघर एयरपोर्ट से 30 मार्च से दिल्ली के लिए शाम में भी सुविधा मिलेगी।
  • दिल्ली से यह विमान शाम 5:30 में उड़ान भरेगा और देवघर एयरपोर्ट पर शाम सात बजे लैंड करेगा। आधा घंटा बाद 7:40 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और रात 9:30 में दिल्ली पहुंचेगा। बता दें कि यह दूसरी फ्लाइट भी इंडिगो की ही होगी।

जानकारी हो कि देवघर में महज 550 मीटर विजिबिलिटी में विमानों की लैंडिंग होगी। इस तरह देवघर बिहार-झारखंड का इकलौता एयरपोर्ट हो गया है। रनवे पर 900 मीटर तक कैट वन एप्रोच लाइट लगाया गया है। अभी पटना और रांची एयरपोर्ट के रनवे पर 900 मीटर कैट वन एप्रोच लाइटिंग नहीं है। वहां भी 420 मीटर तक ही कैट वन एप्रोच लाइट है।

ये भी पढ़ें- Bihar New Airport: बिहार के इस जिले को मिलेगा नया एयरपोर्ट! केंद्र को लेटर लिखेगी नीतीश सरकार

ये भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाना आसान, यहां से लीजिए फ्लाइट; एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।