Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bokaro Accidents: शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, युवक की मौत; एक अन्य हादसे में बाइक सवार महिला ने तोड़ा दम

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 03 May 2023 11:37 AM (IST)

    Bokaro Accidents बोकारो के बालीडीह में मंगलवार की रात एक कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक दवा संचालक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। दूसर ...और पढ़ें

    बोकारो में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत

    बोकारो, जागरण संवादाता। राज्य में तेज रफ्तार का कहर जारी है। राज्य में प्रतिदिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। बोकारो में दो अलग जगहों पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली दुर्घटना, बालीडीह में मंगलवार की रात दो बजे हुई। यहां एक कार असंतुलित होकर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें बाराडीह निवासी एक दवा दुकान संचालक अजय कुमार की मौत हो गई। वह एक वाहन के शो-रूम भी काम करता था। मृतक युवक अविवाहित था।

    बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को देखकर चालक घबरा गया और कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    कार पर सवार सभी लोग चास के दुधीगाजर से शादी समारोह में शामिल होकर जैनामोड़ लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल विजय कुमार महतो, अमित कुमार और एक महिला को बीएएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    (दुर्घटनाग्रस्त बाइक)

    दूसरी दुर्घटना सुबह 9 बजे जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर खुटरी राजकीय पॉलिटेक्निक के पास हुई। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चलाने वालेा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के विरोध में लोगों ने जैनामोड़-फुसरो मार्ग जाम कर दिया।

    गुमला में भी चार लोगों की मौत

    इधर, गुमला के डुमरी में भी भीषण सड़क हादसा हो गया। बेटी की शादी कर लौट रहे माता-पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि चालक का पिकअप पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी तीन पलटी खाकर गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। आठ घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है।