विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति उमर अब्दुल्ला से ज्यादा अमीर हैं निधि राजदान, जम्मू-कश्मीर CM के पास है कितनी संपत्ति? जानें नेटवर्थ

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 08:12 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी चर्चा में है। नवदंपती की ...और पढ़ें

पत्नी निधि राजदान के साथ सीएम उमर अब्दुल्ला। फोटो सोशल मीडिया

पत्नी निधि राजदान के साथ सीएम उमर अब्दुल्ला। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी का रिसेप्शन।

  2. निधि राजदान की अनुमानित संपत्ति उमर अब्दुल्ला से अधिक।

  3. उमर अब्दुल्ला के पास कोई अचल संपत्ति नहीं।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने शानदार रिस्पेशन पार्टी दी है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फैंस नवदंपती पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सीएम उमर के पास कोई अचल संपत्ति नहीं

वहीं, फैंस के मन में एक सवाल है कि पति-पत्नी में से कौन ज्यादा अमीर हैं? नेटवर्थ की बात करें तो सीएम उमर अब्दुल्ला के पास 55 लाख से अधिक की संपत्ति है। Myneta.info के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2024 में दिए हलफनामे में सीएम उमर ने कुल 55.24 लाख रुपये संपत्ति बताई है।

साथ ही 95 हजार की नकदी और 23.50 लाख रुपये की एफडी का भी जिक्र किया है। चुनावी हलफनामे में 30 लाख की ज्वैलरी भी बताई है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 10.59.43 PM

करोड़ों की मालकिन हैं निधि राजदान

The CEO Magazine की प्रोफाइल रिपोर्ट के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 40 से 42 करोड़ आंकी गई है। कई मीडिया और बायोग्राफी पोर्टल्स भी उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 40 से 45 करोड़ के बीच बता रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बतौर एंकर उन्हें सालाना 10 करोड़ रुपये की कमाई होती है। एक समय ऐसा था जब वह देश की सबसे महंगी टीवी एंकर बन गई थीं। हालांकि, निधि राजदान की यह अनुमानित संपत्ति है, कोई आधिकारिक ब्यौरा नहीं है। 

यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं पत्नी निधि राजदान? 56 की उम्र में CM ने रचाई दूसरी शादी, लंबे समय से चल रही थी चर्चा

omar3

फारूक अब्दुल्ला के पास कितनी संपत्ति?

उमर अब्दुल्ला के पिता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की कुल संपत्ति 12 करोड़ से अधिक है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने 12.19 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है।

उनकी कुल कमाई में से 1.59 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा 10.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

लाल साड़ी में बेहद प्यारी लगीं निधि राजदान

बता दें कि रिस्पेशन पार्टी में निधि राजदान लाल साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। सीएम उमर भी बंद गला क्लासिक सूट में खूब जंच रहे हैं। नवदंपती ने कई लवली पोज में फोटो शूट किए हैं। निधि की सादगी फैंस का दिल जीत रहा है।

यह भी पढ़ें- लाल साड़ी में CM उमर के साथ परफेक्ट लगीं निधि राजदान, तस्वीरों में दिखा नवदंपती का रॉयल अंदाज; सादगी ने जीता फैंस का दिल

omar

2021 में निधि के साथ हुआ था धोखा

निधि राजधान के साथ जनवरी 2021 में स्कैम हुआ था। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म पढ़ाने के लिए उन्हें ऑफर आया था। इसके बाद उन्होंने एनडीटीवी से जॉब छोड़ दी। बाद में हार्वर्ड ने इस तरह की कोई नियुक्ति करने से इनकार कर दिया। बाद में पता चला कि यह एक ऑनलाइन फर्जीवाड़ा था।

यह भी पढ़ें- 1994 में लव मैरिज, 2026 में तलाक और अब निधि राजदान संग नई शुरुआत... कैसी रही CM उमर-पायल की वैवाहिक यात्रा?

यह भी पढ़ें- तलाक के 19 साल बाद शादी, कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान? CM के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा- It’s done bro

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।