विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाल साड़ी में CM उमर के साथ परफेक्ट लगीं निधि राजदान, तस्वीरों में दिखा नवदंपती का रॉयल अंदाज; सादगी ने जीता फैंस का दिल

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 11:23 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें नवदंपती बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

लाल साड़ी में CM उमर के साथ निधि राजदान। फोटो सोशल मीडिया

लाल साड़ी में CM उमर के साथ निधि राजदान। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी की तस्वीरें वायरल।

  2. नवदंपति का शाही अंदाज और सादगी फैंस को भाई।

  3. दोनों की यह दूसरी शादी है, सोशल मीडिया पर प्यार।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरों में नव दंपती बेहद सुंदर लग रहे हैं। निधि राजदान की सादगी फैंस का दिल जीत रहा है। खूबसूरती ऐसी कि निगाहें ठहर जाएं।

निधि राजदान जहां लाल-गोल्डन आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही हैं, वहीं बंद गला क्लासिक सूट में सीएम उमर अब्दुल्ला भी जंच रहे हैं। सीएम उमर के साथ निधि राजदान बेहद परफेक्ट लग रही हैं। तस्वीरों में नवदंपती का रॉयल अंदाज दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 11.00.15 PM

पत्नी निधि के साथ खास पोज देते सीएम उमर। 

बता दें कि सीएम उमर अब्दुल्ला ने 30 अक्टूबर को चर्चित टीवी पत्रकार निधि राजदान से शादी की। शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की है।

उन्होंने लिखा कि निधि के साथ नए सफर की शुरुआत। वहीं, निधि राजदान ने भी शादी की आधिकारिक घोषणा की है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 10.51.37 PM

शाही लुक में नजर आए सीएम उमर। 

56 वर्षीय सीएम उमर ने 49 वर्षीय निधि राजदान के साथ शादी रचाई है। सीएम उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान दोनों की यह दूसरी शादी है। निधि राजदान ने टीवी चैनल NDTV में लंबे समय तक काम किया है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 10.59.43 PM

इस पोज में बेहद सुंदर लग रहे नवदंपती। 

वे एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर लोकप्रिय शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' और 'द बिग फाइट' का संचालन किया है।

यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं पत्नी निधि राजदान? 56 की उम्र में CM ने रचाई दूसरी शादी, लंबे समय से चल रही थी चर्चा

WhatsApp Image 2026-11-01 at 11.00.42 PM

लाल साड़ी और बंदगला सूट में जंच रहे नवदंपती। 

शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी सदस्य शामिल रहे। पिता फारूक अब्दुल्ला, मां और उनकी तीन बहनें समेत अन्य करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की। साथ ही निधि के माता-पिता पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान समारोह में शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें- 1994 में लव मैरिज, 2026 में तलाक और अब निधि राजदान संग नई शुरुआत... कैसी रही CM उमर-पायल की वैवाहिक यात्रा?

WhatsApp Image 2026-11-01 at 10.55.01 PM

अब्दुल्ला परिवार के साथ निधि राजदान।

निधि राजदान मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से हैं और उनका पैतृक निवास बडगाम है। लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। उनका पालन-पोषण भी दिल्ली में ही हुआ है। 

यह भी पढ़ें- तलाक के 19 साल बाद शादी, कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान? CM के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा- It’s done bro

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।