विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं पत्नी निधि राजदान? 56 की उम्र में CM ने रचाई दूसरी शादी, लंबे समय से चल रही थी चर्चा

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 05:57 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चर्चित पत्रकार निधि राजदान से दूसरी शादी की है, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी। फोटो सोशल मीडिया

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से दूसरी शादी की।

  2. 56 वर्षीय उमर की यह दूसरी, निधि की भी दूसरी शादी।

  3. मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पांचवें नेता।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने चर्चित पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की है। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने एलान किया है। तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई है।

सीएम उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। 1994 में उन्होंने पायल नाथ से पहली शादी की थी। तलाक होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की है। हालांकि, निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम उमर ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। वहीं, निधि राजदान की उम्र 49 साल है। सीएम उमर ने अपने से 7 साल छोटी निधि राजदान से शादी की है।

पांचवें मुख्यमंत्री बने उमर

उमर अब्दुल्ला की शादी को लेकर एक और दिलचस्प पहलू चर्चा में है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में उनका नाम शामिल हो गया है। इस श्रेणी में पांचवें मुख्यमंत्री उमर बने। इससे पहले वीरभद्र सिंह, प्रफुल्ल कुमार महंत, एचडी कुमारस्वामी और भगवंत मान के नाम शामिल हैं।

जुलाई में तलाक पर लगी मुहर

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी। यह भी प्रेम विवाह था और दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेराय होटल में हुई थी। उमर और पायल के बीच लंबे समय से वैवाहिक मतभेद चल रहे थे। दोनों वर्ष 2011 से अलग रह रहे थे। आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- 1994 में लव मैरिज, 2026 में तलाक और अब निधि राजदान संग नई शुरुआत... कैसी रही CM उमर-पायल की वैवाहिक यात्रा?

कौन हैं निधि राजदान

निधि राजदान चर्चित टीवी पत्रकार रही हैं। उन्होंने NDTV में लंबे समय तक काम किया है। लोकप्रिय शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' और 'द बिग फाइट' का संचालन किया है।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। निधि राजदान ने 2005 में लेखक नीलेश मिश्रा से शादी की थी। दो साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- तलाक के 19 साल बाद शादी, कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान? CM के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा- It’s done bro

यह भी पढ़ें- CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- नए सफर की शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।