CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- नए सफर की शुरुआत
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर अपने ...और पढ़ें

उमर अब्दुल्ला की ओर से निधि राजदान के साथ शेयर की गई तस्वीर।
HighLights
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की।
दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं।
यह शादी शुक्रवार को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। दोनों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी समारोह की तस्वीरें साझा करके अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया। शेयर की गई तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
56 वर्षीय उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई' (A new jouney began yesterday) और इसमें निधि को टैग किया। इस ट्वीट में जोड़े की चार तस्वीरें भी हैं।
उनके इस संदेश के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद निधि से उमर की नजदीकियां चर्चा में थीं। कई कार्यक्रमों में वह उमर के साथ दिखती थीं।

उमर की पोस्ट पर यूजर्स ने दीं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों पर चर्चा का विषय बन गई। बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने तस्वीरों और संदेश पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

निधि राजदान ने भी इंटरनेट मीडिया पर दोनों की तस्वीरे शेयर कीं
स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शुक्रवार को हुई शादी
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत शादी संपन्न हुई। इसमें दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य गवाह के तौर पर शामिल थे।
पहली पत्नी पायल से जुलाई में हुआ था उमर का तलाक
उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल की शादी, दोनों के बीच हुए एक समझौते के बाद, इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खत्म हो गई थी।
निधि राजदान की यह दूसरी शादी
49 वर्षीय निधि की यह दूसरी शादी है। श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए शादी के कार्यक्रमों में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में अब्दुल्ला के माता-पिता, उनकी तीन बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार और निधि के माता-पिता मौजूद थे।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के माध्यम से)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।