Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम गईं झीलें और झरने... कश्मीर में माइनस में तापमान, बर्फबारी के बीच मजे करते दिखे टूरिस्ट; देखें Photos

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 04:01 PM (IST)

    Jammu Kashmir Winter Photos जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। ठंड की वजह से झील-झरने सहित कई जलाशय जम गए हैं और पानी की आपूर्ति लाइनें भी जम गई हैं। वहीं कड़ाके की ठंड में बर्फबारी के बीच पर्यटक मजे करते हुए भी नजर आए हैं।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है (जागरण फोटो)

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Jammu Kashmir Snowfall Photos: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर में झील-झरने सहित कई जलाशय जम गए हैं, जबकि ठंड की वजह से यहां शहर के कई इलाकों और घाटी में अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति लाइनें भी जम गई हैं। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात क्या हैं, इसका अंदेशा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड की वजह से कश्मीर के कई इलाकों और घाटी की कई जगहों पर पानी की आपूर्ति लाइनें जम गई हैं। कश्मीर में बर्फबारी का आलम यह है कि झरनें भी पूरी तरह से जम गए हैं। इन्हीं खूबसूरत नजारों का पर्यटक भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

    गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में पिछली रात के मुकाबले शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बर्फबारी देखने के लिए कश्मीर में जगह-जगह पर पर्यटकों का जमघट जुड़ा नजर आ रहा है। इसी क्रम में झरने के पास पर्यटक फोटोग्राफी करते हुए नजर आए।

    पर्यटक स्थल पहलगाम, यह स्थान जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से थोड़ा ऊपर था। पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक शांत गांव कोनीबल घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

    कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। यहां एक जगह मौजूद बर्फबारी का लुत्फ उठाती फैमिली।

    उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 4.4 डिग्री नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है।

    22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है और अगले कुछ दिनों में कई स्टेशनों पर शीत लहर चलेगी।

    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का लुत्फ उठाते बच्चे। पहाड़ों पर बर्फ के बाद बर्फ जमा हो जाती है। जिसके बाद स्थानीय लोग इन जगहों पर इकट्ठा हो जाते हैं, जो पर्यटकों को ऊपर ले जाने और नीचे उतारने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जम गई डल झील