Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जम गई डल झील

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 09:39 AM (IST)

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। श्रीनगर में सोमवार की रात को तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। इससे पिछली रात को यह माइनस 3.4 डिग्री पर था। इस मौसम में श्रीनगर में यह सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में 26 दिसंबर तक अमूमन मौसम शुष्क ही रहेगा।

    Hero Image
    कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच डल झील सहित विभिन्न जलस्रोत जम गए हैं।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर में पारा और गोता लगा गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से और नीचे चला गया। श्रीनगर में सोमवार की रात को तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। इससे पिछली रात को यह माइनस 3.4 डिग्री पर था। इस मौसम में श्रीनगर में यह सबसे कम तापमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 और 22 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर की ऐतिहासिक डल झील सहित विभिन्न जलस्रोत जम गए हैं। घरों में आपूर्ति के लिए पाइपों में भी पानी जम गया। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में 26 दिसंबर तक अमूमन मौसम शुष्क ही रहेगा।

    अलबत्ता, 21-22 दिसंबर को कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच गिरता तापमान जनजीवन को लगातार परेशान कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में कंपा देने वाली ठंड, फरीदकोट में शून्य पर पहुंचा पारा; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    अभी और गिरेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। कश्मीर में सर्दियों के सबसे ठंडे 40 दिनों का चिल्लेकलां 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस समयावधि में कश्मीर में सबसे अधिक ठंड पड़ती है। इधर, जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहा और दिन भी धूप रही, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई।

    बारामुला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री रहा। वहीं, अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान गिरकर रिकॉर्ड मानइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पिछली रात को यह माइनस 5.0 डिग्री पर था।

    पांपोर के कानीबल में -8.5 डिग्री पहुंचा तापमान

    पांपोर के कानीबल में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री था। मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

    अन्य राज्यों में भी ठंड का कहर जारी

    बता दें कि अन्य राज्यों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। तो वहीं, पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार पंजाब में अभी 23 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। वहीं, उत्तराखंड में मंगलवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की कई चोटियों पर हिमपात हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर जारी, लोगों को सुबह-शाम ठिठुरा रही ठंड; 7 शहरों की वायु गुणवत्ता खराब