Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में भीषण ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे; 15 से बर्फबारी के आसार

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 07:25 AM (IST)

    कश्मीर में रात भर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जनवरी तक घाटी में मौसम ज्यादातर बादल छाए रहेंगे लेकिन शुष्क रहेंगे।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Weather: रात भर बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया, जो पिछली रात के शून्य से 3.6 डिग्री नीचे से अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा क्षेत्र रहा पहलगाम

    पर्यटनस्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे दर्ज किया, जो पिछली रात शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उक्त क्षेत्र कश्मीर में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। ऊधर, जम्मू में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह-शाम कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 14 जनवरी की रात से बिगड़ेगा मौसम, पंजाब-हरियाणा व यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए 4 दिनों का हाल

    गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 6.5 डिग्री नीचे से अधिक है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4 डिग्री नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 3.9 डिग्री नीचे दर्ज किया।

    चिल्ले-कंला की चपेट में है कश्मीर

    मौसम विभाग ने कहा कि 18 जनवरी तक घाटी में मौसम ज्यादातर बादल छाए रहेंगे लेकिन शुष्क रहेंगे और 15 और 16 जनवरी को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर इस समय सर्दियों की सबसे कठोर अवधि ‘चिल्ले-कलां’ की चपेट में है।

    21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के ‘चिल्लई-कलां’ के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान गिर जाता है।‘चिल्ले-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, उसके बाद 20-दिवसीय ‘चिल्ले खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10-दिवसीय ‘चिल्ले-बच्चा’ (बच्चों को ठंड) होती है।

    मैदानों में हल्की बारिश से ठंड में इजाफा

    वहीं, कठुआ में मैदानी इलाकों में शनिवार रात हुई हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। रविवार को घना कोहरा छाए रहा। रविवार को आसमान में छाए बादल और मैदानी इलाकों में पड़े कोहरे से लोगों को परेशानी हुई।

    बिलावर के मैदानी क्षेत्र परनाला, पल्लन, किशनपुर, बेरल, धर्मकोट, देवल, मांडली, निहारु, गुडा कल्याल आदि क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कोहरे का प्रकोप ऐसा था कि दिन के उजाले में भी विजिविलिटी तक नहीं थी। यात्री वाहन कोहरे के कारण रेंगते नजर आए। लोग गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलाते नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: नैनीताल में हुई साल की पहली बर्फबारी, खुशनुमा हुआ मौसम, देखें खूबसूरत वादियों की शानदार तस्‍वीरें