Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर में देशभक्ति की गूंज, कभी बंद व प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रहने लाल चौक से भाजयुमो ने दिया देशभक्ति का संदेश

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 07:29 PM (IST)

    श्रीनगर के लाल चौक में युवाओं ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। रैली का नेतृत्व अरुण प्रभात सिंह ने किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि कश्मीर में शांति भंग करने के प्रयास विफल होंगे।

    Hero Image
    भाजपा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ है।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर। कभी पथराव, बंद व प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रहने वाले श्रीनगर के लाल चौक में शुक्रवार को क्षेत्र के युवाओं ने शान से तिरंगे लहराते हुए नए कश्मीर से देशभक्ति का संदेश दिया।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे बुलंद कर कश्मीर के निवासियों को इस स्वतंत्रता दिवस पर शान से अपने घरों में तिरंगे लहराने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई इस तिरंगा रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा के प्रधान अरुण प्रभात सिंह ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ कल संपन्न होगी बाबा अमरनाथ यात्रा, लंगर आर्गेनाइजेशन ने उठाए सवाल

    भाजपा के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई यह रैली सुबह साढ़े दस बजे के करीब श्रीनगर शहर के रावलपोरा इलाके से शुरू होकर जहांगीर चौक से होते हुए ऐतिहासिक लाल चौक के घंटाघर के पास संपन्न हुई।

    तिरंगा रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय युवाअाें ने हिस्सा लेकर क्षेत्र में आ रहे बेहतर बदलाव का सबूत दिया।

    लाल चौक में युवा मोर्चा प्रधान अरुण प्रभात ने देश के लिए बलिदान देने वाले डीएसपी हुमायूं भट, इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद, एएसआई गुलाम मोहम्मद, इंस्पेक्टर परवेज अहमद, राइफलमैन औरंगजेब व लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को श्रद्धांजलि दी। अरुण प्रभात ने कहा कि देश उन वीरों का सदैव आभारी रहेगा जिन्होंने शांति , देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

    युवा मोर्चा प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान व उसकी शह पर काम कर रहे देश विरोधी के कश्मीर में शांति भंग करने के प्रयास कभी कामयाब नही होंगे। कश्मीर में लगातार बेहतर हो रहे हालात शरारती तत्वों को रास नही आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा, आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियान चला रहे सुरक्षा बलों व जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में तेज हुआ राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर आंदोलन, कांग्रेस कल श्रीनगर से करेगी अनशन की शुरूआत

    युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक रैली को संबोधित करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में अल्ताफ ठाकुर, मीर आसिम, उमर जान, जुबैर कुलगामी व खालिद वकार अादि भी मौजूद थे।