Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का नया जत्‍था रवाना, 4.51 लाख यात्रियों ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 11:24 AM (IST)

    Amarnath Yatra 2024 आतंकी हमलों के बीच कड़ी सुरक्षा में अमरनाथ यात्रियों का एक और नया जत्‍था रवाना हुआ है। अब तक 4.51 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं तीर्थयात्रियों ने यात्रा के अपने अनुभव भी साझा किए हैं। पिछले साल केवल 4.5 लाख यात्रियों ने 52 दिनों में यात्रा समाप्‍त की थी। इस बार 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है।

    Hero Image
    श्रीनगर के पंथाचौक से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का नया जत्‍था

    एएनआई, श्रीनगर। Amarnath Yatra 2024: जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए यात्रियों का नया जत्‍था कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर के पंथाचौक से रवाना हुआ। तीर्थयात्री बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों की ओर गए। यहां से यात्री अपनी आस्था से जुड़ने और आशीर्वाद लेने के लिए पवित्र मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीर्थयात्रियों ने साझा किए अनुभव

    उत्तर प्रदेश के एक तीर्थयात्री बिनय कुमारसी ने कहा कि मैं बालटाल से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहा हूं। किए गए सभी इंतजाम वास्तव में अच्छे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना करूंगा। वहीं छत्तीसगढ़ के निवासी कमल निर्मलकर ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं वास्तव में अच्छी हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी अच्छी है। मैं यहां आकर वास्तव में खुश हूं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करूंगा।

    आतंकी हमलों के बीच जारी यात्रा

    इस साल जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमलों के बीच अमरनाथ यात्रा हो रही है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता है। यात्रा को दो मार्गों में विभाजित किया गया है। पहला रास्‍ता पहलगाम के माध्यम से होकर गुजरता है। वहीं दूसरा रास्‍ता कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल के माध्यम से होकर जाता है।

    यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ 30वां जत्‍था, बाबा बर्फानी के भक्‍तों ने बनाया नया रिकॉर्ड

    52 दिन चलती है पवित्र यात्रा

    अमरनाथ की पवित्र यात्रा 52 दिन चलती है। यह यात्रा इस साल 29 जून को कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से शुरू हुई थी। 19 अगस्‍त को यात्रियों का आखिरी जत्‍था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होगा।

    यात्रियों ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

    इस साल 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन 4.51 लाख यात्री कर चुके हैं। पिछले साल ये आंकड़ा 4.5 लाख ही था। भगवान शिव के भक्त दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा के लिए यह कठिन वार्षिक तीर्थयात्रा करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का 28वां जत्‍था, अब तक 4.25 लाख यात्री कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन