विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra 2024: पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ 30वां जत्‍था, बाबा बर्फानी के भक्‍तों ने बनाया नया रिकॉर्ड

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Sat, 27 Jul 2024 11:23 AM (IST)

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए श्रद्धालुओं का 30वां जत्‍था पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ ...और पढ़ें

अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना
अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना

HighLights

  1. 29 दिन में साढ़ चार लाख का आंकड़ा पार
  2. 52 दिन चलती है अमरनाथ यात्रा
  3. इस बार टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

पीटीआई, जम्‍मू। जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्‍था रवाना हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार तड़के 1,700 से अधिक तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आधार शिविर से रवाना हुए।

12 साल का टूट गया रिकॉर्ड

अब तक 4.45 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। इस बार यात्रियों ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महज 29 दिन में यात्रियों की संख्‍या साढ़े चार लाख पार कर गई है।

30वां जत्‍था आज हुआ रवाना

शनिवार को तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच 63 वाहनों के काफिले में सुबह 3:25 बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। 999 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग के माध्यम से तीर्थयात्रा करने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे। वहीं 772 ने गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को चुना है।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra: टूटा रिकॉर्ड! 28 दिनों में चार लाख के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आकंड़ा, दर्शन के लिए रवाना हुआ नया जत्‍था

19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी पवित्र यात्रा

52 दिन की इस वार्षिक यात्रा में लोग बड़े ही उत्‍साह के साथ शामिल होते हैं। भगवान शिव के भक्‍तों के लिए ये किसी त्‍योहार से कम नहीं है। 29 जून को श्रद्धलुओं का पहला जत्‍था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए गया था।

रक्षाबंधन के दिन यात्रियों का आखिरी जत्‍था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होगा। 19 अगस्‍त को यात्रा समाप्‍त हो जाएगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की थी।