विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का 28वां जत्‍था, अब तक 4.25 लाख यात्री कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Thu, 25 Jul 2024 12:57 PM (IST)

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए श्रद्धालुओं का 28वां जत्‍था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। ...और पढ़ें

बाबा बर्फानी के भक्‍तों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड
बाबा बर्फानी के भक्‍तों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

HighLights

  1. अमरनाथ यात्रा के लिए हैं दो रास्‍ते
  2. 52 दिन तक चलती है ये पवित्र यात्रा
  3. 19 अगस्‍त को रवाना होगा आखिरी जत्‍था

पीटीआई, जम्‍मू। जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए यात्रियों का एक नया जत्‍था रवाना हुआ है। 3,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्‍था दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर के जुड़वां आधार शिविरों के लिए जम्मू निकला।

यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड

4.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 4.5 लाख से अधिक थी। अमरनाथ यात्रा इस साल नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है।

दो रास्‍तों के बीच रवाना हुआ नया जत्‍था

गुरुवार सुबह 3,089 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संरक्षण में 106 वाहनों में सुबह 3.23 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इनमें से 1,803 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना। वहीं 1,286 ने 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: जम्मू से बाबा बर्फानी के भक्तों का 25वां जत्था हुआ रवाना, कड़ी सुरक्षा के बीच करेंगे दर्शन

19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी यात्रा

28 जून को उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने जम्‍मू से यात्रियों के पहले जत्‍थे को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं औपचारिक रूप से 29 जून को कश्‍मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से यात्रा शुरू हुई थी। यह यात्रा 52 दिन तक चलेगी। 19 अगस्‍त को यह यात्रा समाप्‍त होगी।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: नए रिकार्ड की ओर अमरनाथ यात्रा, अब तक सवा चार लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन