विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra 2024: जम्मू से बाबा बर्फानी के भक्तों का 25वां जत्था हुआ रवाना, कड़ी सुरक्षा के बीच करेंगे दर्शन

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Mon, 22 Jul 2024 11:16 AM (IST)

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से रवाना हुआ। अब तक 3.80 लाख से अधिक श्रद्धालु ...और पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 25वां जत्था रवाना (फाइल फोटो)
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 25वां जत्था रवाना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में 111 वाहनों में अमरनाथ यात्रा के लिए गए श्रद्धालु
  2. बर्फ से बने शिवलिंग पर 3.80 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही पूजा कर चुके हैं
  3. 19 अगस्त को समाप्त होगी अमरनाथ यात्रा।

पीटीआई, जम्मू। सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों का 25वां जत्था जम्मू से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को जत्था सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में 111 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर आधार शिविर से सुबह तीन बजे रवाना हुआ।

28 जून को शुरू हुई थी अमरनाथ यात्रा

28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी। 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग पर 3.80 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही पूजा कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 450,000 से अधिक तीर्थयात्री आए थे।

19 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा

अधिकारियों ने बताया कि 3,281 मे से 1,979 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना, जबकि 1,302 ने छोटे लेकिन अधिक ढलान वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।

अमरनाथ की 52 दिवसीय यात्रा, जो 29 जून को कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से शुरू हुई थी, 19 अगस्त को समाप्त होगी।