विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra 2024: नए रिकार्ड की ओर अमरनाथ यात्रा, अब तक सवा चार लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Published: Thu, 25 Jul 2024 05:21 AM (IST)

यात्रा के पहले 25 दिनों में 417509 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 ...और पढ़ें

यात्रा के पहले 25 दिनों में 4,17,509 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं
यात्रा के पहले 25 दिनों में 4,17,509 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं

HighLights

  1. श्रद्धालुओं की संख्या सवा चार लाख के करीब पहुंची
  2. अभी यात्रा में 24 दिन का समय शेष बचा
  3. 1252 सुरक्षा बलों ने भी दर्शन किए

 राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सवा चार लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से बुधवार को 2907 श्रद्धालुओं का 27 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।

बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 1134 श्रद्धालुओं में से 774 पुरुष, 354 महिलाएं, छह बच्चे शामिल थे। पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 1773 श्रद्धालुओं में 1420 पुरुष, 244 महिलाएं, पांच बच्चे 104 साधु शामिल थे। जत्थे शाम को अपने गंतव्य तक पहुंच गए। यात्रा के पहले 25 दिनों में 4,17,509 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

अभी यात्रा में 24 दिन का समय शेष बचा

बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरु हुई थी और 28 जून से जम्मू से पहला जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ था। इस बार 52 दिन की यात्रा है, जो 19 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। अभी यात्रा में 24 दिन का समय शेष बचा है।

फिलहाल मौसम मेहरबान है। अब भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू, पहलगाम व बालटाल में करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी, लेकिन फिर भी इस बार यात्रा नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। यात्रा के दोनों मार्गों पर 125 लंगर लगाए गए हैं।

प्रशासन यात्रा के प्रबंधों में जुटे हुए हैं

अमरनाथ श्राइन बोर्ड व संबंधित विभाग व जिला प्रशासन यात्रा के प्रबंधों में जुटे हुए हैं। नियमित तौर पर अधिकारी यात्रा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। इस महीने यात्रा के साढ़े चार लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। 9104 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन बुधवार को 9104 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए।

1252 सुरक्षा बलों ने भी दर्शन किए

इनमें 5468 पुरुष, 2101 महिलाएं, 141 बच्चे, 142 साधु शामिल थे। इसके अलावा 1252 सुरक्षा बलों ने भी दर्शन किए। इसके साथ ही पवित्र गुफा के दर्शन करने वालों की संख्या 426613 पहुंच गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।