Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में 25 से बदलेगा मौसम, महाशिवरात्रि पर बर्फबारी और बारिश के आसार; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 07:54 AM (IST)

    महाशिवरात्रि पर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather) में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान फिर से सामान्य से ऊपर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 से 28 फरवरी तक कई स्थानों पर बारिश और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    महाशिवरात्रि पर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और वर्षा के आसार हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather Update: महाशिवरात्रि पर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather) में उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। पिछले दिनों हुई वर्षा और बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान फिर से सामान्य से ऊपर आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 से 28 फरवरी तक बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 25 से 28 फरवरी तक कई स्थानों पर बारिश और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। रविवार को पूरे जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सामान्य से ऊपर रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा।

    यह भी पढ़ें- Himachal Mausam: धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, कल से बारिश-बर्फबारी की संभावना; आगे कैसा रहेगा मौसम

    बनिहाल का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 17.3, न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया।

    कहां कितना रहा तापमान?

    माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9.3, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 15.8, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री दर्ज और काजीगुंड का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री किया गया।

    पहलगाम का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया। जबकि सामान्य तापमान 7.5 डिग्री है। न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री दर्ज किया। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    हिमाचल में कैसा है मौसम का मिजाज?

    वहीं, बात करें हिमाचल के मौसम की तो हिमाचल की ऊंची चोटियों पर तीन दिन से हो रहे हिमपात के बाद बढ़ी ठंड से रविवार को खिली धूप से राहत मिली। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हुई है, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने 25 फरवरी से फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश में भारी हिमपात और वर्षा की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दो मार्च तक रहने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है। प्रदेश में फरवरी में सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सीजन में जनवरी और फरवरी के दौरान सामान्य से 68 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

    रविवार को धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। बिलासपुर, मंडी व ऊना में कुछ स्थानों पर कोहरा पड़ा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ी है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: 2 दिन बाद पंजाब में बदलेगा मौसम, फिर से तेज हवाओं के साथ झमाझम होगी बारिश