Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फबारी थमते ही हालात सामान्य बनाने की कवायद, कई सड़कों पर यातायात बहाल; उड़ान सेवाएं भी शुरू

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 07:33 AM (IST)

    भारी बर्फबारी के बाद मौसम में हुए सुधार से जम्मू-कश्मीर में यातायात को फिर से बहाल किया गया है। श्रीनगर हवाई अड्डे से फ्लाइट्स भी शुरू हो गई है। कई सड़कें अभी भी बंद हैं। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। एक जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ेगा।

    Hero Image
    श्रीनगर में सड़कों पर जमी बर्फ हटाने में जुटे लोग (फोटो- जागरण)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में दो दिन हुई बर्फबारी ने सड़कों पर यातायात प्रभावित किया है। वहीं मौसम में कुछ सुधार के चलते रविवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से विमान सेवा बहाल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आने वाले दिनों में मौसम फिर अपने कड़े तेवर दिखाएगा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को यातायात को बहाल कर दिया गया। लेकिन हाइवे पर बनिहाल से लेकर कश्मीर काजीगुंड तक फिसलन के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

    वाहन चालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश

    ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को हाइवे पर बनिहाल से लेकर रामबन तक वाहन चलाते समय सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर बर्फबारी के कारण प्रदेश में किश्तवाड़ के सिंथन, डोडा के भ्रदवाह के साथ कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली सोनामर्ग-कारिगल सड़कें यातायात के लिए बंद रही। यातायात को सुचारू बनाने के लिए रविवार को इन सड़कों पर बड़े पैमाने पर काम चला।

    30 व 31 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 व 31 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। वहीं एक जनवरी से पश्चिमी विक्षोव के सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ेगा। एक व दो जनवरी को कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री रहा।

    वहीं पहलगाम में माइनस आठ डिग्री तापमान था। गुलगर्म में तापमान माइनस 8.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। रविवार को मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार हुआ है।

    रात के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन अभी भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे हैं। अगले कुछ दिनों में श्रीनगर में तापमान में और गिरावट आ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Ropeway Project: '24 घंटे के अंदर हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं किया तो करेंगे भूख हड़ताल', BJP MLA की चेतावनी

    1 जनवरी से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    पश्चिमी विक्षोव के सक्रिय होने का असर नए साल के पहले सप्ताह में दिखेगा। ऐसे में तीन जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक पर्वतीय इलाकों में बादल छाने के साथ कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू संभाग में मैदान इलाकों में बारिश के साथ हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है।

    कश्मीर इस समय चिल्ले कलां की गिरफ्त में है व चालीस दिन के इस ठंड की अवधि 21 दिसंबर से शुरू हुई थी। उसके बाद भी ठंड जारी रहेगी। इसके बाद 30 जनवरी से लेकर 19 फरवरी तक कश्मीर में चिल्ले खुर्द चलेगा।

    श्रीनगर से विमान सेवाएं हुई शुरू

    इसी बीच मौसम में सुधार के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू हो गई है। भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं थी।

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम से भारी बर्फबारी के बाद उड़ानों को रोकना पड़ा था। शनिवार को कोई भी विमान श्रीनगर में नही उतरा था। अब मौसम में सुधार के चलते रनवे से बर्फ हटाकर विमान सेवा को बहाल कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- खून जमाने वाली ठंड भी नहीं रोक पा रही सेना के कदम, -20 डिग्री तापमान में दे रहे ऑपरेशनल तैयारियों को धार

    comedy show banner