Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Vaishno Devi Ropeway Project: '24 घंटे के अंदर हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं किया तो करेंगे भूख हड़ताल', BJP MLA की चेतावनी

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 06:37 PM (IST)

    श्री माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में कटरा में पांचवें दिन भी बंद जारी है। हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भाजपा विधायक बलदेव राज शर्मा ने 24 घंटे के भीतर रिहाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की धमकी दी है। बंद के कारण कटरा में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    Hero Image
    हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर धरना देते लोग, बीजेपी विधायक बलदेव राज शर्मा।

    पीटीआई, जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध जारी है। वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए आधार शिविर लगातार पांचवें दिन रविवार को भी बंद रहा। हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की है। इस बीच भाजपा विधायक बलदेव राज शर्मा ने हिरासत में लिए गए लोगों को 24 घंटे के भीतर नहीं छोड़ने पर भूख हड़ताल की धमकी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस बीच श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बंद के आह्वान के दौरान कटरा में सभी गतिविधियां सस्पेंड रहेंगी।

    बंद से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

    विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद कटरा में दुकानें, रेस्तरां और व्यापारिक प्रतिष्ठान पांचवें दिन भी बंद रहे। सड़कें पूरी तरह खाली रही। बुधवार से शुरू हुए बंद से व्यस्त शहर कटरा में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री वैष्णो देवी के गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

    रविवार को प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए विधायक बलदेव राज शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर हिरासत में लिए गए समिति सदस्यों को 24 घंटे के भीतर रिहा नहीं किया गया तो वे श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल करेंगे।

    'आंदोलन को दिया जा रहा है राजनीतिक रंग'

    विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि हिरासत में लिए गए संघर्ष समिति के सदस्यों को रिहा करने के लिए प्रशासन से बातचीत हो चुकी थी, ताकि जल्द वो बाहर आ सके, लेकिन इस बीच संघर्ष समिति का पैगाम मिला कि जब तक रोपवे मामले को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती वह जेल से बाहर नहीं आएंगे।

    उन्होंने कहा कि कटड़ा में जारी आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, क्योंकि रविवार को पूरा दिन जिला अध्यक्ष रोहित दुबे व अन्य नेताओं के साथ वह कटड़ा के शालीमार पार्क में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच रहे पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे नेताओं ने एक बार भी उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया।

    'भाजपा पूरी तरह संघर्ष समिति के साथ'

    हालांकि उपमुख्यमंत्री चौधरी के साथ आए पार्टी के नेताओं को बोलने का मौका दिया गया, जो गलत है। राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। विधायक ने कहा कि सांसद मौजूदा समय में मुंबई में है और रोजाना कटड़ा की गतिविधियों पर नजर रखे हैं।

    इसी तरह पीएमओ राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह भी पल-पल कटड़ा की खबर ले रहे हैं। बलदेव राज शर्मा ने कहा कि आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, सभी को एकजुट होकर इस समस्या का हल करना चाहिए ताकि जल्द भूख हड़ताल को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से संघर्ष समिति के साथ है। संघर्ष समिति जो भी फैसला करेगी पार्टी उनके साथ खड़ा रहेगी।

    यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी की यात्रा होगी और मुश्किल! मार्ग पर नहीं मिलेगी घोड़ा-पिट्ठू व पालकी सेवा; प्रदर्शनकारियों की बढ़ी हड़ताल