विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reasi Terror Attack: आतंकी हमले से बेफिक्र श्रद्धालु कर रहे माता वैष्णो देवी के दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Published: Tue, 11 Jun 2024 03:01 PM (IST)

रविवार को देर शाम शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में ...और पढ़ें

शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ (फाइल फोटो)
शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आतंकी हमले से बेफिक्र श्रद्धालु कर रहे हैं वैष्णो देवी के दर्शन
  2. सोमवार को करीब 24,200 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए
  3. यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

जागरण संवाददाता,कटड़ा। शिवखोड़ी-कटड़ा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बस पर घात लगाकर किए गए आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालुओं का हौसला बुलंद है। वैष्णो देवी और शिवखोड़ी धाम की यात्रा सोमवार को भी उसी उत्साह से जारी रहा है।

हमले का खौफ न तो वैष्णो माता के भक्तों के दिल में दिखा और न ही भोलेनाथ के भक्तों में। दोनों जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शिवखोड़ी में जगह-जगह पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।

श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई

रविवार को पांच हजार के करीब श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए थे। सोमवार को करीब तीन हजार श्रद्धालु पहुंचे। वैष्णो देवी भवन से कटड़ा तक पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही है तो सीसीटीवी कैमरों से भी नजर है।

श्रद्धालु पूरे जोश से यात्रा करते रहे। कटड़ा से शिवखोड़ी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कोई खास कमी नहीं आई। बनिहाल ग्रुप के जनरल मैनेजर सुशील शर्मा ने बताया कि कटड़ा से रोजाना करीब 25 से 30 बसें रवाना होती हैं पर सोमवार को शिवखोड़ी धाम के लिए 20 से 25 बसें रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें- Reasi Terror Attack: गोली लगी और मां की आंखों के सामने गिर पड़ा इकलौता बेटा, पति अभी भी है लापता

यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शिवखोड़ी पहुंचे वाले श्रद्धालुओं में थोड़ा-सा असर दिखा। टैक्सी और निजी वाहन, यहां तक की मेटाडोर आदि आम दिनों की तरह श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी धाम के लिए जाती रही।

रविवार को 44,500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी, वहीं सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे तक करीब 24,200 श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यहां पूरे यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- रियासी हमला देश में हिंसा भड़काने का षड्यंत्र, सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा दावा- पाक की खुफिया एजेंसी ने चली शर्मनाक चाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।